आजमगढ़ सही समय बताने लगी घंटाघर की चारों घड़ियां
नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने पूरा किया अपना वादा
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिविल लाइन चौराहे पर बने घंटाघर पर लगी घड़ियां अब सही समय बताना शुरू कर दी है। करीब एक माह पूर्व एक भेंट में नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम उर्फ मंसूर ने इस बात का जिक्र किया था कि सिविल लाइन चौराहे पर बने घंटाघर पर घड़ियां सही समय बतायेंगी। घण्टाघर का जीर्णोद्धार भी किया जायेगा। आज घंटाघर पर चार घड़ियां सही समय बताती हुईं नजर आ रही हैं।
बताते चलें कि आजमगढ़ के निवर्तमान जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर के चौराहों का सुन्दरीकरण का कार्य करवाते समय सिविल लाइन चौराहे को घंटाघर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। इसके निर्माण की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई। घंटाघर बनाने के लिए 2016 में लगभग दस लाख रूपये लागत निर्धारित हुई। एक ठेकेदार को इसके निर्माण की जिम्मेदारी मिली।
ठेकेदार ने कार्य शुरू किया लेकिन कार्य को पूरा किए ही ठेकेदार गायब हो गया। अलबत्ता नीचे की फिनिशिंग का कार्य पूरा किए बगैर ठेकेदार ने यहां चारों दिशाओं में चार घड़ियां लगा दी। इसके बाद नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन हो गया और ठेकेदार भी अधूरा कार्य छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद एक नई चीज घंटाघर में देखने को यह मिली कि घंटाघर में लगी चारों घड़ियां चार समय बताने लगी। इसको लेकर लोगों में उस समय काफी आक्रोश भी था। पुन: जब नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन हुआ और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सरफराज आलम उर्फ मंसूर नगर पालिका के चेयरमैन चुने गये।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद ही सरफराज आलम उर्फ मंसूर ने यह बात कही थी कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि आजमगढ़ नगर पालिका को सुन्दर और स्वच्छ बनाया जाय। जिसके क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम उर्फ मंसूर द्वारा कई विकास कार्य कराये गये, अभी हाल ही में नरौली और सिधारी पुल पर नगर पालिका सुनहरी लाइटें लगवाई गयी। इसके बाद घंटाघर की चारों दिशाओं में लगी चार घड़ियों का जीर्णाद्धार करवाकर राहगीरों को समय देखने का बड़ा और सुगम माध्यम दे दिया।
No comments:
Post a Comment