Thursday, 6 February 2025

आजमगढ़ दीदारगंज मार्ग दुर्घटना में महिला की हुई मौत सामान खरीद कर घर जाते समय बाइक सवार ने मारा धक्का


 आजमगढ़ दीदारगंज मार्ग दुर्घटना में महिला की हुई मौत



सामान खरीद कर घर जाते समय बाइक सवार ने मारा धक्का



आजमगढ़ बुधवार देर शाम दीदारगंज थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव निवासिनी संगीता पत्नी सुरेश प्रजापति अपने घर के करीब दुकान से अपनी दुधमुहीं पुत्री के लिए पेम्पर्स खरीद कर घर की तरफ जा रही थी कि तभी दीदारगंज सरायमीर मार्ग पर किशुनीपुर गांव के पास दीदारगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महिला को जोरदार धक्का मार दिया जिससे महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गम्भीरावस्था में परिजन घायल महिला को शाहगंज एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई। मृतका दो पुत्रों तथा चार पुत्रियों की मां थी जिसमें एक पुत्री दुधमुहीं ग्यारह माह की है। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में तथा बाइक को कब्जे में ले लिया है स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment