Sunday 13 October 2024

आजमगढ़ गंभीरपुर प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ गंभीरपुर प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी



पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों में नागेंद्र राम व लखेंद्र राम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ मृतका के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।


मिली जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा (असमान पट्टी) गांव निवासी भरत राम ने 12 अक्तूबर 2024 को थाने में तहरीर दी। आरोप था कि उनकी बेटी की शादी 10 वर्ष पहले फिरोजाबाद के रहने वाले राहुल के साथ हुई थी, लेकिन बेटी पति व बच्चों को छोड़कर लगभग दो वर्ष से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी नागेंद्र राम के साथ रहने लगी थी। जहां किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इस कारण नागेंद्र राम व उसके भाई लखेंदर उनकी बेटी से मारपीट व गाली गलौज करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 10 अक्तूबर 2024 को खुदुकशी कर ली।


https://www.news9up.com/2024/10/6.html

बुलंदशहर डेढ़ लाख का इनामी अपराधी ढेर मुठभेड़ में थाना प्रभारी और सिपाही भी हुए घायल


 बुलंदशहर डेढ़ लाख का इनामी अपराधी ढेर


मुठभेड़ में थाना प्रभारी और सिपाही भी हुए घायल



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। जबकि थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हुआ है। कोतवाली देहात में वलिपुरा नहर पर मुठभेड़ के दौरान आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हुआ है। देहात थाना इलाके में स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह इनामी मारा गया है। 


पुलिस के मुताबिक राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 58 से अधिक मामले दर्ज हैं। राजेश पर बुलंदशहर से एक लाख, अलीगढ़ से पचास हजार का इनामी था। राजेश बुलंदशहर में आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों से वांछित था।

आगरा डांसर को बंधक बनाकर इवेंट मैनेजर ने 3 दिन तक किया दुष्कर्म आरोपी को पत्नी का मिला साथ


 आगरा डांसर को बंधक बनाकर इवेंट मैनेजर ने 3 दिन तक किया दुष्कर्म


आरोपी को पत्नी का मिला साथ




उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के ताजगंज स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट में गाजियाबाद की डांसर को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता किसी तरह भागकर ताजगंज थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने इसमें साथ दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली युवती शुक्रवार की रात को ताजगंज थाने में पहुंची। उसने बताया कि वह क्लब डांसर है। आगरा के रहने वाले विनय गुप्ता इवेंट कंपनी चलाते हैं। गुप्ता ने उसके मैनेजर से संपर्क किया था। आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए उसे बुलाया गया था। वह आठ अक्तूबर को आगरा आई। विनय उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गया। वहां उसकी पत्नी मीरा गुप्ता भी मौजूद थी।


 मीरा ने उसे चाय बनाकर दी। चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसे कमरे में कैद कर दिया गया।युवती ने आरोप लगाया कि विनय गुप्ता ने तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे कहा कि वह देह व्यापार करने में उसका सहयोग करे। ग्राहक आएंगे तो वह बहुत जल्दी करोड़पति हो जाएगी। शुक्रवार की रात को वह बहाना बनाकर फ्लैट से भाग निकली। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि जांच में पता चला कि विनय देह व्यापार में लिप्त है। फ्लैट में इसी तरह युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था।

जौनपुर थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा साधु के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्ता


 जौनपुर थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा साधु के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से एक खबर आ रही है जिसमें आप को बताते चले कि रविकान्त यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी सैदनपुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर अपने गुरु के अन्तिम संस्कार हेतु गाड़ी नम्बर UP62P8586 से शमशान घाट आये थे कि अपने वाहन को मोड़ने के दौरान दिलीप कुमार पुत्र सोचन गुप्ता निवासी पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर के वाहन संख्या UP65EB9884 से हल्की टक्कर हो गयी थी , जिसके पश्चात उभयपक्षों द्वारा आपसी सहमति के आधार पर सुलह कर लिया गया था। 


साधु के साथ मारपीट का एक विडियो क्लिप दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को सर्कुलेट हो रहा था। साधु के साथ मारपीट के वायरल वीडियो का पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 अभियुक्तों 1. दिलीप गुप्ता पुत्र सोचन गुप्ता, 2. अरविन्द गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता निवासीगण पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर उपरोक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



गिरफ्तार अभियुक्तगण


1. दिलीप गुप्ता पुत्र सोचन गुप्ता, नि0 पचहटिया थाना लाइनबाजार जौनपुर 2.  अरविन्द गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता नि0 पचहटिया थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर


पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 516/2024 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम,

1. उ0नि0 निखिलेश तिवारी थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।

2. हे0का0 सुजीत सिंह थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।



https://youtu.be/K76nctXxL4M?si=i1EHjmkcjswDD0pM