Thursday 3 October 2024

आजमगढ़ फूलपुर नदी में नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर गोताखोर कर रहे तलाश, परिजनों में मचा है कोहराम


 आजमगढ़ फूलपुर नदी में नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर


गोताखोर कर रहे तलाश, परिजनों में मचा है कोहराम




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के पाण्डेय का पूरा में ननिहाल में रह रहा किशोर कुँवर नदी में गहरे पानी में समा गया। किशोर अपने ननिहाल में रहकर पढ़ता था। सूचना के बाद मौके पर फूलपुर कोतवाली की पुलिस पहुँच गयी है। गोताखोरी द्वारा किशोर की तलाश की जा रही है।


जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पाण्डेय का पुरवा निवासी इंदजीत का 13 वर्षीय नाती अंश यादव ननिहाल में ही रहता था। अंश जगदीशपुर गांव के दुर्गा जी कालीचरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। नवरात्रि पर गुरुवार को स्कूल में छुट्टी होने के कारण गांव के बच्चों के साथ नाना की भैंस लेकर चराने अपने बड़ी बहन खुशी यादव के साथ अंश भी चला गया। भैस चरती छोड़ गांव के बच्चों के साथ कुँवर नदी रेलवे पुल के पास बहन के साथ नहाने लगा। दिन में ग्यारह बजे के करीब नहाते समय गहरे पानी की तरफ चला गया। भाई को डूबते देख बहन ने बाहर निकल कर शोर मचाना शरू किया। पुल से जा रहे राहगीर ने मामा संदीप यादव को फोन कर भाई के डूबने की सूचना दी।


 मामा संदीप सूचना पाते ही ग्रामीण के साथ शोर मचाते हुए नदी की तरफ दौड़ते हुए पहुंचा और ग्रामीणों के साथ भांजे की तलाश करने लगा। ग्रामीणों ने फूलपुर कोतवाली को इसकी सूचना दी। फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द चौधरी, एसआई गंगाराम विन्द सहित हल्का के दरोगा सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने दुर्वासा धाम से गोताखोरों को बुलाया, परन्तु शाम लगभग 5 बजे तक अंश का शव नहीं मिल सका था। कुँवर नदी में तैराकों के द्वारा तलाश जारी है।


 सूचना पर पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर खंडौरा से अंश की माता सरोजा, पिता राजेन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुँच गए। मां सरोजा का करुण विलाप सुनकर उपस्थित ग्रामीणों की आँख नम हो गयी। छः बहनों के बीच एक भाई अंश सबसे छोटा था।

आजमगढ़ रानी की सराय सरकारी बिल्डिंग फहरा रहा फटा तिरंगा सोशल मीडिया पर फटे तिरंगे की वीडियो हुई वायरल


 आजमगढ़ रानी की सराय सरकारी बिल्डिंग फहरा रहा फटा तिरंगा


सोशल मीडिया पर फटे तिरंगे की वीडियो हुई वायरल




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अभी लालगंज कस्बे में राष्ट्रीय ध्वज में कूड़ा बांधकर फेकने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को रानी की सराय ब्लाक परिसर में फटा तिरंगा फहरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे संज्ञान में लेते हुए एडीएम प्रशासन ने मजिस्ट्रेट को इसकी जांच सौंपी है। 


रानी की सराय ब्लाक परिसर में तिरंगा लहराने के लिए बताया कि एक बड़ा पोल लगाया गया है। इस पर हर समय तिरंगा फहरता रहता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस तिरंगे की एक वीडियो वायरल हो गई। जिसमें देखने में आ रहा है कि तिरंगा फटा हुआ है। जबकि ब्लाक परिसर में कई जिम्मेदार अधिकारी बैठते हैं लेकिन उनका ध्यान इस ओर नहीं गया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 


इसकी जानकारी जब एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को हुई तो उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच मजिस्ट्रेट को करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ लालगंज तिरंगे से बनाई कचरे की पोटली, सड़क के किनारे फेंका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान एसडीएम लालगंज को सौंपी गई जांच


 आजमगढ़ लालगंज तिरंगे से बनाई कचरे की पोटली, सड़क के किनारे फेंका


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान


एसडीएम लालगंज को सौंपी गई जांच



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के कटघर लालगंज में मंदिर के सामने तिरंगे में कचरा बांधकर सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला 2 अक्टूबर 2024 का बताया जा रहा है। 


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से सड़क के किनारे महात्मा गांधी जयंती के दिन जहां एक तरफ पूरा देश महात्मा गांधी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ तिरंगे का अपमान हो रहा है। जिले में तिरंगे के अपमान का यह कोई पहला मामला नहीं है। 15 अगस्त 2024 को जिले के कलेक्ट्रेट में तहसील कर्मियों की लापरवाही से उल्टा तिरंगा लहराने का मामला सामने आया था। उस समय भी जब मामला गर्म हुआ तो तहसील कर्मियों ने तिरंगे को बदला था।


 इस बारे में जिले के एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। फ्लैग कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह से झंडा रखा गया है गंभीर विषय है। इस मामले में एसडीएम लालगंज को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।

आजमगढ़ 5 थानाध्यक्ष सहित 8 का हुआ तबादला


 आजमगढ़ 5 थानाध्यक्ष सहित 8 का हुआ तबादला




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पांच थानाध्यक्षों सहित 8 का तबादला कर दिया।


 जिसमें प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज संजय कुमार पाल को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद को थानाध्यक्ष कप्तानगंज, प्रभारी चौकी मित्तुपुर थाना पवई अमित कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष मेहनाजपुर, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा कमलेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक तरवा, थानाध्यक्ष तरवा प्रदीप कुमार को पीआरओ पु0अ0, उप निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से थाना जीयनपुर तथा थानाध्यक्ष जीयनपुर विवेक पांडेय को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है

आप सभी देश वासियों व क्षेत्र वासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं