Sunday 29 September 2024

जौनपुर थाना जलालपुर पुलिस द्वारा बलात्कार व अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना जलालपुर पुलिस द्वारा बलात्कार व अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। 



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद मे थानाध्यक्ष जलालपुर के निर्देशन में उ0नि0 मोहन प्रसाद मय हमराह के चेकिंग संदिध व्यक्ति वाहन, गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त हेतु क्षेत्र मे मामूर थे।


 तभी मुखबिरी सूचना के आधार पर नहोरा इण्टर कॉलेज तिराहा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर से बलात्कार व अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रमोद चौबे पुत्र स्व0 जयशंकर चौबे  निवासी ग्राम नहोरा (दमड़ीकोट) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 31 वर्ष को मु0अ0सं0 269/2024 धारा 363,366,376,313,506 भादवि व 2/4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर मे गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 

1.प्रमोद चौबे पुत्र स्व0 जयशंकर चौबे  निवासी ग्राम नहोरा (दमड़ीकोट) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।


  आपराधिक इतिहास-

  1.मु0अ0सं0 269/2024 धारा 363,366,376,313,506 भादवि व 2/4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

1.उ0नि0 मोहन प्रसाद थाना जलालापुर जनपद जौनपुर। 

2.उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना जलालपुर जनपद जौनपुर

झांसी नवोदय की छात्रा ने सीढ़ियों की रेलिंग पर फंदे से लटककर दी जान शुक्रवार को मां से फोन पर बात कर समस्या से कराया था अवगत


 झांसी नवोदय की छात्रा ने सीढ़ियों की रेलिंग पर फंदे से लटककर दी जान


शुक्रवार को मां से फोन पर बात कर समस्या से कराया था अवगत



उत्तर प्रदेश झांसी के बरुआसागर स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्रा ने हॉस्टल की सीढ़ियों की रेलिंग पर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को बताया कि विद्यालय की कुछ सीनियर छात्राएं उसे परेशान करती थीं। इससे वह तनाव में थी। गुरसराय के भदरवारा गांव निवासी जयहिंद पटेल की छोटी पुत्री अनुष्का (13) नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी। विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। जयहिंद ने बताया कि शुक्रवार को अनुष्का ने घर में फोन करके बताया कि सीनियर छात्राएं उससे कमरे में खाना मंगवाती हैं।


उसे परेशान करती हैं। उसका विवाद हो गया है। वह घर आना चाहती है। शनिवार सुबह भी उसने मां से फोन पर बात कर घर आने की बात कही। परिजन ने समझाया और सबके साथ रहने की नसीहत दी। दोपहर में सीनियर छात्राओं ने उसके साथ बदसलूकी की। अनुष्का ने पिता को फोन करके हॉस्टल बुलाया, लेकिन वह लोग नहीं आए। रात करीब आठ बजे सभी छात्राएं खाना खाने के लिए मैस गईं थीं। अनुष्का नहीं पहुंची। खाने के बाद छात्राएं अपने कमरों में लौट रहीं थीं तब ऊपरी मंजिल की सीढ़ी पर मोबाइल की टॉर्च जलता दिखी। छात्राओं ने प्रधानाचार्य रामप्रसाद तिवारी को बताया। वह वहां पहुंचे तो अनुष्का सीढ़ी की रेलिंग पर दुपट्टे से लटकी हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आई।

यहां अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, अनुष्का ने परिजन को परेशान करने वाली दो छात्राएं के नाम भी बताए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे अनुष्का के पिता जयहिंद को बेटी की आत्महत्या की जानकारी मिली। खबर मिलते ही उनके पांव तले जमीन खिसक गई। किसी तरह खुद को संभालते हुए पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में बेटी को सफेद चादर में लिपटा देख मां बिलख पड़ी। वह उस समय को कोसने लगी। रोते हुए मां बार-बार यह कह रही थी, अगर बिटिया की बात मानकर वह उसे दोपहर को हॉस्टल से ले आते तो उसकी जान बच जाती। परिजन किसी तरह उसकी मां को संभालते रहे।


 अनुष्का ने शनिवार दोपहर को अपनी मां को फोन किया था। रोते हुए अनुष्का ने खुद को हॉस्टल से ले जाने को कहा लेकिन परिजन ने इसे छोटा-छोटा विवाद समझकर अनुष्का को समझाया। सबके साथ मिलकर रहने की हिदायत दी। उसने शनिवार सुबह मां को फोन कर बुलाया। दोपहर में फिर विवाद के बाद पिता को बुलाया लेकिन परिजन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि बच्चों का विवाद है, बात संभल जाएगी, इस वजह से कोई भी अनुष्का को लेने नहीं पहुंचा। अब इसी बात का मलाल परिजन को सता रहा है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, उफनाई नदियां, 17 की मौत मकान ढहने और बिजली गिरने से हुई मौतें


 उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, उफनाई नदियां, 17 की मौत



मकान ढहने और बिजली गिरने से हुई मौतें




उत्तर प्रदेश लखनऊ प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला नहीं थमा। मिली जानकारी के मुताबिक इससे अलग-अलग जिलों में मकान ढहने और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल अवध क्षेत्र का है। अंबेडकरनगर में दीवार व कच्चा घर ढहने से दो बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में बारिश के बीच घर ध्वस्त होने और बिजली गिरने से दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं श्रावस्ती में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। चित्रकूट में दो स्थानों पर बिजली गिरने से किसान और महिला की मौत हो गई। फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। प्रयागराज में बारिश के बीच टिन शेड का गर्डर गिरने से रिक्शा चालक की मौत हो गई।


 वाराणसी, जौनपुर, भदोही और बलिया में भी बिजली गिरने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। गोरखपुर में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। नेपाल में मुसलाधार बारिश से उफना रही कुसुमा नदी का पानी राप्ती में छोड़ा जा रहा है। इससे शनिवार शाम श्रावस्ती के जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी खतरे के निशान से 110 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। इकौना के लैबुड़वा गांव में कटान तेज हो गया है। खेत जलमग्न हो गए हैं।


 बहराइच में बाढ़ की आशंका में 20 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। सुल्तानपुर के उदयपुर गांव में हरिशंकर तिवारी का घर पानी से घिर गया। अग्निशमन कर्मियाें ने परिवार के सभी सात सदस्यों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियां राप्ती, रोहिन, सरयू और गंडक उफान पर हैं। सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महराजगंज में कई गांवों में पानी घुस गया है। सोनौली से काठमांडो और पोखरा जाने वाले मार्ग बंद कर दिए गए हैं। दो सौ से अधिक वाहन भूस्खलन में फंसे हैं। कानपुर में ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ गया। पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश से खेतों में जलभराव से धान, अरहर, मूंगफली व हरी सब्जियां उगाने वाले किसान चिंतित हैं। उन्हें फसल के खेतों में गिरने से नुकसान का डर सता रहा है।

आजमगढ़ कप्तानगंज बीमार सिपाही की इलाज के दौरान हुई मौत दस दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी थी तबीयत


 आजमगढ़  कप्तानगंज बीमार सिपाही की इलाज के दौरान हुई मौत



दस दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी थी तबीयत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव निवासी आरक्षी 48 वर्षीय विनोद कुमार यादव की शुक्रवार की शाम घर पर इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई। 


कप्तानगंज के ब्यौहरा गांव निवासी विनोद कुमार यादव वर्ष 1995 बैच के सिपाही थे, चार साल पूर्व अयोध्या थाने में थे। लगभग तीन साल से बाराबंकी जिला के दरियाबाद थाने में तैनात थे। दस दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर को दिखाकर दवा लिया और एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर चले आए। 


स्वजन लखनऊ के मेंदाता हास्पिटल में दिखाए तो डॉक्टर ने ब्रेन ट्यूमर बताया, इसके बाद स्वजन दवा लेकर घर चले आए और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। शाम को घर पर अचानक तबीयत खराब होने लगी तो स्वजन आनन-फानन निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। माैत की सूचना मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो पुत्र दो पुत्री का पिता था।

आजमगढ़ जीयनपुर जांच में पहुंचे लेखपाल व सिपाही पर चले ईंट पत्थर कस्बा में हो रहे सीसी मार्ग का निरीक्षण करने को लेकर बिगड़ा मामला


 आजमगढ़ जीयनपुर जांच में पहुंचे लेखपाल व सिपाही पर चले ईंट पत्थर



कस्बा में हो रहे सीसी मार्ग का निरीक्षण करने को लेकर बिगड़ा मामला



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में जांच में पहुंचे लेखपाल व सिपाही पर महिलाओं ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जीयनपुर पुलिस ने एक का शांति भंग में चालान कर दिया। 


जानकारी के अनुसार जीयनपुर संपूर्ण समाधान दिवस पर फूलमती देवी निवासी खानकाह बहरामपुर ने प्रार्थना पत्र देकर निरीक्षण की गुहार लगाई थी। वहीं सभासद छोटेलाल ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कस्बा में हो रहे सीसी मार्ग को रोकने का आरोप फूलमती पत्नी अदालत, ममता, रानी, ज्योति पुत्रीगण अदालत पर लगाया। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद लेखपाल रामनयन गुप्ता जीयनपुर कोतवाली पर तैनात दो सिपाही को लेकर पंहुचे और सीसी मार्ग का निरीक्षण किया, जिसके बाद वापस आते समय लेखपाल व सिपाही पर महिलाओं ने ईट व पत्थर चला दिए। लेखपाल व सिपाही बाल बाल बच गए। बाद में जीयनपुर पुलिस ने पंचम को पकड़ कर शांति भंग में चालान कर दिया।