Thursday 26 September 2024

आजमगढ़/मऊ, जीयनपुर घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत 8 दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से हुआ था घायल


 आजमगढ़/मऊ, जीयनपुर घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत



8 दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से हुआ था घायल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़/मऊ जिले के नेवादा गांव के पास लगभग आठ दिन पूर्व हुई मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान को एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।


 आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझऊवा गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक सोनकर पुत्र लालजी सोनकर 18 सितंबर 2024 को किसी कार्य से बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में वे मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के समीप पहुंचे थे कि उसी दौरान अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से घायल हो गए थे।


 स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से घायल को मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें शहर के लछिरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे।

आजमगढ़ जीयनपुर मार्ग दुर्घटना में चाचा, भतीजा की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से घायल बाजार दवा लेने जाते समय हुई दुर्घटना


 आजमगढ़ जीयनपुर मार्ग दुर्घटना में चाचा, भतीजा की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से घायल 



बाजार दवा लेने जाते समय हुई दुर्घटना




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के  जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक व एक बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


 जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर बाजार से आगे दाउदपुर पेट्रोल पंप के समीप बच्चे के इलाज के लिए जाते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चला रहे मुन्ना पुत्र इद्रीश उम्र 22 वर्ष और भतीजे अली असगर उम्र एक वर्ष तीन माह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठी रुबीना पत्नी अकरम निवासी मनियापार थाना घोसी जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल रुबीना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के भाई निसार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।


 जीयनपुर पुलिस ने चाचा और भतीजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक मुन्ना अविवाहित है और अली असगर दो भाइयों में छोटा है। मौत की सूचना पर परिवार व क्षेत्र में कोहराम मच गया।

आजमगढ़ पवई प्रसव के दौरान प्रसूता की गई जान परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा, अस्पताल छोड़ भागे कर्मचारी और संचालक


 आजमगढ़ पवई प्रसव के दौरान प्रसूता की गई जान


परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा, अस्पताल छोड़ भागे कर्मचारी और संचालक




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की आपरेशन के बाद हालत गंभीर हो गयी, कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ता देख अस्पताल संचालक और डाक्टर मौके से फरार हो गये। 


जानकारी के अनुसार सविता पाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अजय कुमार पाल निवासी मधवापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। घर वाले उसे पवई बाजार स्थित उमा अस्पताल में भर्ती कराये। प्रसूता के पति अजय ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने पहले बताया कि प्रसव नार्मल हो जायेगा। कुछ घंटे बीतने के बाद डाक्टर ने कहा कि स्थिति ठीक नहीं है बिना आपरेशन के प्रसव नहीं हो पायेगा। पत्नी का आपरेशन किया गया और एक बच्चा पैदा हुआ। आपरेशन के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी, उसका रक्तस्राव नहीं रूक रहा था। मेरे द्वारा डाक्टर से रेफर करने की बात कही गयी, लेकिन डाक्टर ने कहा घबराने की बात नहीं है अभी कुछ देर में स्थिति नार्मल हो जायेगी। 


बुधवार की देर रात पत्नी ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर शव को रख कर हंगामा शुरू कर दिया और डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। 


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर घर भेज दिया। मृतका के पति अजय कुमार पाल ने थाने में डाक्टर, अस्पताल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रसूता की मौत मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


 इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के अधीक्षक डॉ एचएल सरोज ने खुद को अवकाश पर होने की बात बताते हुए कहा कि इस समय कार्यभार डॉ मनोज कुमार देख रहे हैं। डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ निजामाबाद तहसील परिसर में कर्मचारियों ने फरियादी को दौड़ाकर पीटा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


 आजमगढ़ निजामाबाद तहसील परिसर में कर्मचारियों ने फरियादी को दौड़ाकर पीटा



वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद तहसील परिसर में तहसील कर्मियों ने एक फरियादी को दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पड़ताल करने पर पता चला कि पीड़ित व्यक्ति चंद्रशेखर पुत्र खिचडू निजामाबाद क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव का निवासी है। चंद्रशेखर अपनी फरियाद लेकर तहसील परिसर में गया था। किसी बात को लेकर तहसील कर्मी से विवाद हो गया। उसी दौरान तहसील के दो कर्मियों ने लाठी-डंडे से पीड़ित फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ाकर पीटा। पिटाई के बाद पीड़ित फरियादी तहसील परिसर से भाग खड़ा हुआ। घटना का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

गाजीपुर/चंदौली क्राइम ब्रांच समेत 19 पुलिस कर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा सीजेएम कोर्ट ने दिया आदेश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


 गाजीपुर/चंदौली क्राइम ब्रांच समेत 19 पुलिस कर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा



सीजेएम कोर्ट ने दिया आदेश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप




उत्तर प्रदेश गाजीपुर/चंदौली, उत्तर प्रदेश में चंदौली क्राइम ब्रांच समेत 19 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है यह आदेश गाजीपुर की सीजेएम कोर्ट ने दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर 2024 को गाजीपुर के नंदगंज पुलिस को कोर्ट ने सभी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह के 156 (3) के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्न आनंद की अदालत ने मुकदमा दर्ज करने आदेश का दिया है।


अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चंदौली और प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय शिवानंद मिश्रा ने पद का दुरपयोग प्रयोग करके प्रतिमाह नियम विरुद्ध वसूली करने का जिक्र हुआ है। इस वसूली की सूची आवेदक अनिल कुमार सिंह के द्वारा वायरल कर भ्रष्टाचार को उजागर किया गया था। इससे नाराज होकर तत्कालीन एसपी चंदौली ने बीते 28 फरवरी 2021 को कांस्टेबल को बर्खास्त किया था। वहीं भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों में कई लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं।


आवेदक अनिल कुमार सिंह की भी हत्या करने की नीयत से 5 सितंबर 2021 को उसके ससुराल नंदगंज थाना के बड़हरा गांव पहुंचे थे और अपहरण किया था। अपहरण की सूचना उसकी पुत्री खुशबू ने 112 नंबर पुलिस को दी थी। वायरल वसूली पत्र पर जांच के बाद पुलिस सतर्कता विभाग ने भी अपनी मोहर लगाई थी हालांकि विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


 कोर्ट के आदेश के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा उनमें राजीव कुमार, अजीत कुमार, सत्येंद्र यादव, आनंद कुमार गोंड, राणा प्रताप सिंह, अमित सिंह, भुल्लन यादव, देवेंद्र कुमार सरोज, प्रेमप्रकाश यादव, नीरज कुमार मिश्र, सत्येंद्र विक्रम सिंह, अंकित सिंह, गौरव राय, रोहित कुमार, मनोज कुमार, आनंद सिंह और अजीत कुमार, अमित कुमार का नाम शामिल है।