Tuesday 17 September 2024

आजमगढ़ सरायमीर सौतेली माँ के प्रताडऩा से तंग आकर युवती ने छत से लगाई छलांग हाथ-पैर के साथ कमर में फ्रैक्चर


 आजमगढ़ सरायमीर सौतेली माँ के प्रताडऩा से तंग आकर युवती ने छत से लगाई छलांग 



 हाथ-पैर के साथ कमर में फ्रैक्चर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में मंगलवार को एक युवती ने दो मंजिला मकान से नीचे छलांग लगाई। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। 


बखरा गांव निवासी अनीस कुरैशी उर्फ नाटे की 19 वर्षीय पुत्री अरीबा ने मंगलवार की सुबह घर की छत से छलांग लगाई अरीबा की मां का पूर्व मे ही निधन हो गया है। उसके निधन के दो वर्ष बाद दोबारा अरीबा के पिता अनीस कुरैशी ने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद अनीस कुरैशी को दूसरी पत्नी से एक आठ वर्ष का पुत्र अब्दुल रहमान है। वहीं पहली पत्नी से उसे अरीबा और तीन बहन और एक भाई हैं। शादी के बाद अरीबा की सौतेली मां उसके ऊपर अत्याचार करने लगी।


 उसके द्वारा आए दिन अरीबा के साथ मारपीट की जाती थी। जिससे तंग आकर अरीबा ने अपनी जान देने की कोशिश की जिस कारण वो अपने छत से कूद गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आनन-फानन में अरीबा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

आजमगढ़ जीयनपुर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर एक लाख का इनाम घोषित सिर कटी लाश मामले में एडीजी पीयूष मोर्डिया द्वारा की गई कार्रवाई


 आजमगढ़ जीयनपुर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर एक लाख का इनाम घोषित



सिर कटी लाश मामले में एडीजी पीयूष मोर्डिया द्वारा की गई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन वाराणसी द्वारा थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत सिर कटी लाश मामले में वांछित/फरार शातिर अभियुक्त शंकर कन्नौजिया की गिरफ्तारी हेतु 1 लाख रुपएं का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।


 बता दें कि 11 जुलाई 2024 को कुलदीप सिंह पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह ग्राम रुद्रपुर भलुही पोस्ट पिपरपाती थाना श्याम देवरवा जनपद महराजगंज ने थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दिया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके पिता शैलेन्द्र कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।


 14 जुलाई 2024 को शैलेन्द्र कुमार सिंह की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जफर खां द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो अभियुक्तों रामछवि उर्फ छबिया पुत्र बृजमोहन राम निवासी ग्राम नगरीपार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, छांगुर पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, शेष एक अभियुक्त शंकर कन्नौजिया पुत्र लालचन्द कन्नौजिया निवासी ग्राम हाजीपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ फरार चल रहा है। यह एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त है। इसके विरूद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास आदि संगीन अपराधों में कुल 09 अभियोग पंजीकृत बताये गए है। 


पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन द्वारा 13 सितम्बर 2024 को शंकर कन्नौजिया पुत्र लालचन्द कन्नौजिया की गिरफ्तारी हेतु जोन स्तर से 01 लाख रुपएं का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।


https://www.news9up.com/2024/07/blog-post_14.html


https://www.news9up.com/2024/07/2_15.html


https://youtu.be/ujmm2ZMhCPc?si=B76kBOSADjJ-sb_b

आजमगढ़ फूलपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मरीजों को फल किया वितरण


 

आजमगढ़ फूलपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मरीजों को फल किया वितरण 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर राम आशीष बरनवाल ने विश्वकर्मा जयंती पर दीप प्रज्वलित कर विश्वकर्मा जयंती मनाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया वा जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र फूलपुर मे मरीजों को फल वितरण किया।


 नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर राम आशीष बरनवाल ने प्रधानमंत्री के अच्छी सेहत एवं शतायु होने की कामना के साथ ही भगवान विश्वकर्मा से भी प्रार्थना की कि ऐसे ही मां भारती के परचम को दुनिया भर में लहराते रहे।



https://youtu.be/_O1ZEo-JdIs?si=0iVZ2TGMaJaMrZGn

आजमगढ़ फूलपुर सामाजिक संगठन जेड.एफ.एम द्वारा फॉगिंग/मच्छर रोधी दवा का किया गया छिड़काव


 आजमगढ़ फूलपुर सामाजिक संगठन जेड.एफ.एम द्वारा फॉगिंग/मच्छर रोधी दवा का किया गया छिड़काव




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर सोमवार को सामाजिक संगठन जेड.एफ.एम द्वारा ईद मिलादुन्नबी व विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर फॉगिंग का कार्य  कराया गया, संगठन लगातार पिछले कई हफ्तों से फॉगिंग का कार्य करता आ रहा है, इसी कड़ी में सोमवार की शाम नगर पंचायत फूलपुर के विभिन्न वार्डों में मच्छर जनित रोगों के बचाव को लेकर फूलपुर नगर पंचायत के वार्डों कि नालियों और जलजमाव कूड़ा करकट वाले स्थानों पर संस्था के संस्थापक जीशान अहमद खान के निर्देशानिर्देशन में फॉगिंग/मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया।


 नगर पंचायत फूलपुर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग किए जाने से नगर निवासियों को मच्छरों से राहत मिल रही है, वही फॉगिंग और दवा छिड़काव के दौरान जेड.एफ.एम के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लोगों को नगर की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, वर्षा ऋतु में मच्छरों का प्रकोप न बढ़े व डेंगू मलेरिया के चपेट में लोग ना आए इसके लिए नगर निवासियों को खुद आगे आना होगा और सफाई व्यवस्था में बढ़-कर के भाग लेना होगा नगर पंचायत के प्रशासन के निर्देशानुसार ही कूड़े का निस्तारण करें और सफाई कर्मियों का पूरा सहयोग करें, सामाजिक संगठन के इस कार्य का लोगों ने काफी सराहना किया।


 इस मौके पर संगठन के पदाधिकारीगण कार्य में लग रहे जिसमें प्रमुख रूप से, प्रवक्ता रफीक फूलपुरी, प्रतिनिधि डंपी तिवारी, उपाध्यक्ष राहुल कुमार आंचल, विधानसभा अध्यक्ष मदनलाल, समस्त नगर पंचायत सभासदगण कार्यालय प्रभारी सूरज यादव, एडवोकेट आफताब आलम, सुफियान अहमद, राजकुमार, संदीप, साकिब सिद्दीकी, फहीम आज़मी,अयान मिर्जा, धर्मेंद्र अरमान सलमानी, अब्दुल्लाह शेख, रमेश, महेंद्र प्रधान, श्रीनाथ मास्टर, आलोक,भारत, रेखा देवी, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा गोतस्करी के पेशेवर अभियुक्त, एवं गैगेस्टर के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा गोतस्करी के पेशेवर अभियुक्त, एवं गैगेस्टर के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश जौनपुर प्रभारी निरीक्षक खेतासराय दीपेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 319/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहम्मद आजम पुत्र स्व0 शोएब निवासी रानीमऊ थाना  खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष जो थाना खुटहन पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त जिसकी विवेचना प्र0नि0 खेतासराय द्वारा की जा रही थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक पेशेवर गोतस्कर अपराधी है तथा थाना स्थानीय का हीस्ट्रीशीटर भी है जिसको मुखबीर की सूचना पर आजाद नहर पुलिया से समय लगभग सुबह 8.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।




गिरफ्तार अभियुक्त-

1. मोहम्मद आजम पुत्र स्व0 शोएब निवासी रानीमऊ थाना  खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष। 


गिरफ्तारी करने वाली टीम- 

1. प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।  

2. का0 हरखनाथ यादव थाना खेतासराय, जौनपुर। 

3. का0 सन्दीप सिंह थाना खेतासराय , जौनपुर। 

4. का0 मन्टू प्रसाद थाना खेतासराय ,जौनपुर। 


आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-531/17  धारा 147,148,149,307,323,352,506 IPC व 31(1) CLA ACT  थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

2.मु0अ0सं0-05/2018 धारा 307,427 IPC थाना पवारा जनपद जौनपुर।

3.मु0अ0सं0-460/18 धारा 379,411 IPC थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर।

4.मु0अ0सं0-462/18 धारा 379,411 IPC थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर।

5.मु0अ0सं0-618/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर।

6.मु0अ0सं0-232/18 धारा 379/511 IPC थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

7.मु0अ0सं0-04/18 धारा 3/5A/8 गो0नि0अधि0 व 3/11 पशु क्रुरता अधि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

8.मु0अ0सं0-108/20 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

9.मु0अ0सं0 142/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

10.मु0अ0सं0-49/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

11.मु0अ0सं0  49/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

12.मु0अ0सं0-109/2022 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

13.मु0अ0सं0-140/2023 धारा 307/34 भादवि व 3/5क/8 गो नि0 अधिनियम 11 पशु क्रूरता तथा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

14. मु0अ0सं0-319/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

15. मु0अ0सं0-027/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

16. मु0अ0सं0-126/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

17. मु0अ0सं0-145/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

18. मु0अ0सं0-146/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

19. मु0अ0सं0-241/2006 धारा 323, 324, 504 भादवि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ मेहनगर बंदरों का आतंक, लगभग 50 लोगों को काटा बाजार वासियों मे भय व्याप्त, भय के बीच अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर


 आजमगढ़ मेहनगर बंदरों का आतंक, लगभग 50 लोगों को काटा



बाजार वासियों मे भय व्याप्त, भय के बीच अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार में बंदरों का आतंक छाया हुआ है। एक सप्ताह के अंदर बंदरों ने लगभग 50 लोगों को अपना शिकार बना लिया। बाजार वासी भय के बीच अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।


बता दें कि मेंहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार के बन्तरिया गांव निवासी गिरिजा पत्नी दिलराम यादव सोमवार को दोपहर पक्के मकान के छत पर गेंहू सुखने के लिए फैलाई थी, दोपहर को जब गेंहू देखने गई तो बंदरों का झुंड गेंहू खा रहा था। जैसे ही भगाने का प्रयास किया तो बंदरों का झुंड उक्त महिला के ऊपर टूट पड़ा। महिला भागने के प्रयास में गिर गई, कई जगहों पर बंदरों ने उसे काट लिया। बंदरों की आवाज सुन अन्य महिला छत पर दौड़ी तब बंदर भागें। संजोग रहा कि वह छत से नीचे नहीं आई। छत पर पहुँचे स्वजनों ने उसे आशीर्वाद क्लिनिक ले गए, जहां डॉ0 नरेंद्र पांडेय ने इलाज किया। 


इसी क्रम में बंदरों ने खरिहानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी, अशोक पुत्र रमाशंकर, बिनोद पुत्र रमाशंकर, दिलराज पुत्र रिखई, उमेश, राजेश को रविवार को काट लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर 50 लोगों को बंदर काट चुके है। बाजार वासियों ने बंदरों से छुटकारा पाने के लिए तहसील प्रशासन व सम्बंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया हैं। बाजार वासियों ने इनको पकड़वाने की मांग की जिससे सभी की सुरक्षा हो सके।

इटावा हरी झंडी दिखाते वक्त ट्रैक पर गिरीं भाजपा विधायक सामने खड़ी थी ट्रेन, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ पांव


 इटावा हरी झंडी दिखाते वक्त ट्रैक पर गिरीं भाजपा विधायक



सामने खड़ी थी ट्रेन, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ पांव




उत्तर प्रदेश इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने गई सदर विधायक सरिता भदौरिया धक्कामुक्की के कारण ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। इससे स्टेशन पर उहापोह का माहौल हो गया। आनन फानन में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ट्रेक से उठाया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आगरा कैंट से वाराणसी के लिए शुरू की जा रही वंदे भारत ट्रेन को सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन ट्रेन का संचालन विशेष ट्रेन के रूप में किया गया। इस दौरान 80 यात्रियों ने इटावा से कानपुर तक का सफर किया। यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन में सफर हवाई जहाज जैसा लगा। वहीं, ट्रेन के नियमित होने के बारे में जानकारी नहीं दी गई। 


इटावा जंक्शन पर वंदे भारत ट्रेन शाम छह बजकर पांच मिनट पर पहुंची। ट्रेन पांच मिनट रुकी। छह बजकर 10 मिनट पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, लोकसभा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, पूर्व सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया और रेलवे के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, लोगों ने ट्रेन के चालक और परिचालक का स्वागत माला पहनाकर किया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही लोगों में फोटो खींचने और सेल्फी लेने की होड़ लग गई। ट्रेन को देखने और सवारी करने के लिए जंक्शन पर शाम चार बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। रेलवे की ओर से ट्रेन में सवारी करने के लिए 80 पास जारी किए गए थे। इस बीच कई लोग बिना टिकट ट्रेन में प्रवेश कर गए। पिछले स्टेशन से ट्रेन पर सवार कई यात्री उतरे ही नहीं। ऐसे में ट्रेन में भीड़ काफी बढ़ गई और पासधारकों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। यात्रा की तमन्ना लेकर स्टेशन पहुंचे कई लोगों को सेल्फी से ही संतोष करना पड़ा। 


पहले दिन ट्रेन ने एक घंटा 20 मिनट में कानपुर का सफर किया। आगरा कैंट से वाराणसी के बीच शुरू हो रही वंदे भारत का ठहराव टूंडला, इटावा, कानपुर एवं प्रयागराज जंक्शन पर होना है। इसकी समयसारिणी रेलवे की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी है, लेकिन नियमित रूप से ट्रेन कब से शुरू होगी इस बारे में जानकारी उद्घाटन के एक दिन पहले तक नहीं दी गई। इससे लोगों में इस असमंजस बना हुआ है। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अभी तक आगरा वंदे भारत का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।