Wednesday 11 September 2024

आजमगढ़ फूलपुर बेटे की लाश देख बोली मां, पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या बुझा घर का इकलौता चिराग, गांव में नहीं जले चूल्हे मां के आरोपों पर मौन साधे खड़ी रही पुलिस, एसपी ग्रामीण ने कहा नहीं बख्शे जायेंगे दोषी


 आजमगढ़ फूलपुर बेटे की लाश देख बोली मां, पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या


बुझा घर का इकलौता चिराग, गांव में नहीं जले चूल्हे


मां के आरोपों पर मौन साधे खड़ी रही पुलिस, एसपी ग्रामीण ने कहा नहीं बख्शे जायेंगे दोषी




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र मे पांच दिन से लापता अपने इकलौते बेटे की लाश को देखते ही मां का कलेजा फट गया। बिलखती हुई मां ने अपने बेटे की हत्या पर सीधे पुलिस को ही कुसूरवार ठहरा दिया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि अगर पकड़े गये लोगों से फूलपुर कोतवाली और अम्बारी चौकी की पुलिस कड़ाई से पूछताछ की होती तो आज मेरा बेटा जिन्दा होता। मां के आरोपों के आगे पुलिस मौन साधे खड़ी रही। घर के इकलौते चिराग के बुझने से जहां पूरा परिवार गम में डूब गया वहीं पूरे गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला।


बता दें कि आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पांडेय का पूरा गांव में बाजरे के खेत में पांच दिन से गायब स्थानीय गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र हर्षित चौबे उर्फ शिवा 17 वर्ष पुत्र मुकेश चौबे का शव उसके घर के पास बाजरे के खेत में मिला। सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए थे। खेत से उठ रही दुर्गंध के सहारे लोग शव के पास पहुँचे। सूचना पर अंबारी चौकी और फूलपुर कोतवाली पुलिस के अलावा अन्य थानों की भी पुलिस पहुँच गयी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। खोजी कुतिया खेत में मिले चप्पल और पिलाश को सूंघकर गांव में एक आरोपी के घर तक गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 4 दिनों से दोनों आरोपियों को फूलपुर पुलिस लेकर पूछताछ कर रही है। परिजन लगातार अंबारी चौकी और फूलपुर कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। छात्र की मौत से घर का चिराग बुझ गया। उसकी एक बड़ी बहन शिवांगी है। माता प्रेमशीला और दादा त्रिलोकी चौबे और पिता मुकेश सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


 एसपी ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या में शामिल लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


बता दें कि मृतक 7 सितंबर 2024 से घर से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के दो दोस्तों के खिलाफ 8 सितंबर 2024 को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार अंबारी की शराब की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में तीनों शराब लेते साथ दिखे थे। पुलिस दोनों दोस्तों को घर से उठायी भी थी।



https://www.news9up.com/2024/09/5-5-2.html


https://youtu.be/MNUsbQWCPYA?si=IQ90U65i5YUcS3KD


https://www.news9up.com/2024/09/25.html


https://www.news9up.com/2024/09/2_16.html

आजमगढ़ फूलपुर 5 दिन से लापता किशोर की सिवान में मिली लाश 5 दिन पूर्व गांव के 2 युवकों के साथ देखा गया था परिजनों ने जताई हत्या की आंशका


 आजमगढ़ फूलपुर 5 दिन से लापता किशोर की सिवान में मिली लाश


5 दिन पूर्व गांव के 2 युवकों के साथ देखा गया था


परिजनों ने जताई हत्या की आंशका



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेय का पूरा निवासी किशोर की सिवान में लाश मिलने से सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरा निवासी हर्षित चौबे पुत्र मुकेश चौबे 7 सितंबर 2024 को दिन में कहीं लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने दूसरे दिन फूलपुर थाने में हर्षित के लापता होने की तहरीर दी। परिजनों के अनुसार हर्षित गांव के ही निवासी नकुल राजभर पुत्र रामकरण व जगदीश यादव पुत्र करमजीत के साथ 7 सितंबर 2024 को देखा गया था। इसके बाद से हर्षित लापता हो गया था।


 8 सितंबर 2024 को सूचना के बाद पुलिस जगदीश और नकुल से पूछताछ कर रही थी लेकिन कोई जानकारी नहीं पा सकी। बुधवार को परिजनों को उसका शव गांव में ही अलग विरान में पुराने कुएं के पास से शव बरामद हुआ। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस व अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ फूलपुर, कोतवाल फूलपुर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ फूलपुर ने बताया कि शव सड़ गल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की मौत किस कारण से हुई है।


https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_49.html



https://youtu.be/MNUsbQWCPYA?si=IQ90U65i5YUcS3KD

https://www.news9up.com/2024/09/25.html


https://www.news9up.com/2024/09/2_16.html

आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय बने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित


 आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय बने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष 


प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी विवेकानंद पांडेय को आइडियल जर्नलिस्ट एशोसिएशन का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय के सहमति पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वॉचस्पति द्वारा की गई। इसके पूर्व विवेकानंद पांडेय 3 वर्षों से आजमगढ़ जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर पत्रकारों के मान-सम्मान की सुरक्षा करते हुए संगठन को गतिशील बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे जिसके कारण जनपद व प्रदेश के पत्रकारों की सहमति से उन्हे यह नई जिम्मेदारी दी गई। विवेकानंद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी है जनपद सहित प्रदेश के संगठन के पत्रकारों द्वारा बधाई दी जा रही है। 


बुधवार को फरिहां स्थित शारदा शिक्षण संस्थान प्रांगण में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व मे प्रदेश महासचिव विजय विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष निजामाबाद मनोज कुमार की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय का माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर एशोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने विवेकानंद पांडे के द्वारा आजमगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में 3 वर्षों द्वारा किए गए पत्रकार हित में कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया, और कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इनके द्वारा जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी एशोसिएशन अपना पताका लहराएगा। इस मौके पर मनोज कुमार, वीरेंद्र मिश्रा अविनाश पाठक, भोलू पांडेय, आदि लोग मौजूद थे।



आजमगढ़ से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ दीदारगंज कैसे हो आवागमन जब खड़ंजा मार्ग पर हो कीचड़ और जल जमाव आक्रोशित गांव वासियों ने बुधवार को मार्ग पर प्रदर्शन किया


 आजमगढ़ दीदारगंज कैसे हो आवागमन जब खड़ंजा मार्ग पर हो कीचड़ और जल जमाव 



आक्रोशित गांव वासियों ने बुधवार को मार्ग पर प्रदर्शन किया




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज, विकास खंड फूलपुर के ग्राम पंचायत गदाई पुर महुवारा कला के चकियां गांव में वर्षो पहले लगाए गए लगभग 80 फुट खड़ंजा पर बरसात के मौसम में पानी तथा कीचड़ जमा है तब इसके अगल बगल के घर वालों को आने जाने में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी भी वर्षा होने पर इस खड़ंजा पर पानी भर जाता है और लोग अपने घरों से इसी कीचड़ और पानी भरे रास्ते से आने जाने को मजबूर हो जाते है।


 आजादी के 78वर्षों बाद भी जब दुनिया चांद का सफर कर रही है तब फूलपुर विकास खंड के चकियां गांव के लोग कीचड़ तथा जल जमाव वाले रास्ते से आने जानें को मजबूर हैं तथा अपनी भाग्य को कोष रहे हैं ग्राम प्रधानों को कई  बार मार्ग पर मिट्टी डालकर ऊंचा कर उसपर खड़ंजा लगानें के लिए ग्रामीणों ने कहा लेकिन इन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। 


आक्रोशित गांव वासियों ने बुधवार को मार्ग पर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांग की कि खड़ंजा मार्ग को अविलम्ब बनाया जाए। इस अवसर पर जियालाल यादव, वीरेंद्र यादव, राज पाल विश्वकर्मा, गुलाब, रविकेश, सिद्धार्थ, सुबेदार यादव, प्रिंस यादव, आदि थे।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।