Wednesday 4 September 2024

आजमगढ़ जीयनपुर घर में घुसकर वृद्ध सास का दबाया गला, हुई मौत आधा दर्जन महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम बहू पर दूसरे आदमी के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप


 आजमगढ़ जीयनपुर घर में घुसकर वृद्ध सास का दबाया गला, हुई मौत


आधा दर्जन महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम


बहू पर दूसरे आदमी के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी कस्बा की राजभर बस्ती में करनपुर जहानागंज की आधा दर्जन महिलाओं ने घर में घुसकर बहु को पीटना शुरू कर दिया। छुड़ाने गई सास की गला दबाने से वृद्ध सास की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04 अगस्त 2024 दिन बुधवार को लगभग शाम 3 बजे सगड़ी कस्बा के राजभर बस्ती में करनपुर निवासी आधा दर्जन महिलाओं ने रजिया राजभर पत्नी शुकरूत राजभर उम्र 70 वर्ष के घर में घुसकर बहू निशा को गाली गलौज देते हुए कहा कि मेरे पति से अवैध संबंध है, और मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सास रजिया राजभर बहू को छुड़ाने गई, इसके बाद महिलाओं ने सास को घेर कर गला दबा दिया, जिससे सास की मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना की सूचना पर जीयनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर करनपुर की आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका रजिया राजभर की दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। दोनों पुत्र आजिविका के लिए बाहर रहते हैं। मौत के बाद घर पर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देर शाम को बहू निशा ने जीयनपुर कोतवाली तहरीर दे दी है।

जौनपुर पत्रकार के सवाल पर भड़के राज्यमंत्री कहा- दो कौड़ी के आदमी ठीक कर दूंगा


 जौनपुर पत्रकार के सवाल पर भड़के राज्यमंत्री


कहा- दो कौड़ी के आदमी ठीक कर दूंगा



उत्तर प्रदेश जौनपुर भाजपा के महा सदस्यता अभियान के संबंध में बुधवार को नगर के एक हॉल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की पत्रकार वार्ता आयोजित थी।


 इस दौरान विकास कार्यों के सवाल पर मंत्री गिरीशचंद्र यादव भड़क उठे। इस दौरान एक चैनल के पत्रकार राजकुमार सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट और शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण समेत विकास कार्यो पर जब सवाल किया तो राज्यमंत्री आग बबूला हो गए। बात बढ़ी तो उन्होंने पत्रकार को कहा कि ठीक कर दूंगा। उन्होंने एक राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार को दो कौड़ी का आदमी बताया। इस पर पत्रकार ने भी कहा कि हमने भी आप जैसे कई मंत्री देखे हैं। इस दौरान तेज आवाज में बहस शुरू हो गई।


 मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बीच-बचाव कर मंत्री को पत्रकार वार्ता स्थल से बाहर ले गए। इसकी चर्चा व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जौनपुर थाना मडियाहूं व सिकरारा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़। अभियुक्त विशाल मिश्रा गोली लगने से घायल व गिरफ्तार,


 जौनपुर थाना मडियाहूं व सिकरारा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़।


अभियुक्त विशाल मिश्रा गोली लगने से घायल व गिरफ्तार,




उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना मडियाहूं  व थाना सिकरारा की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के प्रयास एवं रंगदारी मांगने वाले प्रकरण में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तों की तलाश/ चेंकिग की जा रही थी।


 चेकिंग के दौरान दिनांक 03 सितम्बर 2024 की रात्रि में ग्राम मोकलपुर बाबागंज में अभियुक्त विशाल मिश्रा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के उपरान्त आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग करने से अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से चोटिल हो गया, जिसको गिरफ्तार करते हुए उसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। 


अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर,  01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक स्पैलेंडर प्लस मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) तलाशी मे 700 रुपया  बरामद किया गया।


 दूसरा बदमाश नमन सिंह पुत्र अनिल सिंह  निवासी ग्राम पहसना थाना सिकरारा जनपद जौनपुर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना सिकरारा अन्तर्गत फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले में पंजीकृत अभियोग का मुख्य अभियुक्त विशाल मिश्रा था, जिसे दिनांक 03 सितम्बर 2024 को सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना मड़ियाहूं व सिकरारा की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




गिरफ्तार अभियुक्त- 

1. विशाल मिश्रा पुत्र काशीनाथ मिश्रा निवासी ग्राम डिंगुरपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर। ( घायल )

फरार अभियुक्त-

1. नमन सिंह पुत्र अनिल सिंह  निवासी ग्राम पहसना थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

बरामदगी का विवरण- 

1. एक देशी तमन्चा.315 बोर,  01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर

2. एक स्पैलेंडर प्लस मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) व तलाशी में 700 रुपया  


आपराधिक इतिहास- 

अभियुक्त का निम्न आपराधिक इतिहास उपलब्ध है, अन्य अपराधों के बारे में पता लगाया जा रहा है-

1. मु0अ0सं0 55/24 धारा 302/34/120बी भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

2. मु0अ0सं0 196/24 धारा 109 बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

3. मु0अ0सं0 198/24 धारा 308(5) बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

4.मु0अ0सं0 1191/2017 धारा 392/411 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर

5. मु0अ0सं0 0066/2018 धारा 307 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

6. मु0अ0सं0 0067/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

7. मु0अ0सं0 0449/2017  धारा 379 भादवि थाना जलालपुर जनपद जौनपुर

8.मु0अ0सं0 1196/2017 धारा 392/411 भादवि थाना जलालपुर जनपद जौनपुर

9. मु0अ0सं0 2016/2017 धारा 171/307/392/411/420/467/468/471 भादवि थाना जलालपुर जनपद जौनपुर

10. मु0अ0सं0 1210/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

11.1341/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द  समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0 अधि0  थाना जलालपुर जनपद जौनपुर

12.1033/2017 धारा 392/411 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर



मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम–

1. थानाध्यक्ष अनिल कुमार  थाना मडियाहूं जनपद जौनपुर।

2. का0 संदीप तिवारी, कां0 अखिलेश कुमार गौड, थाना मडियाहूं जनपद जौनपुर।

3.थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता  थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

4. उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर  सिंह,कां0 विमलेश यादव, कां0 अंकित कुमार सिंह ,कां0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।



https://youtu.be/8WympbvzkMI?si=vPcavGDNEy5T-_Up

चंदौली थाने की छत पर रखी पानी के टंकी में मिला दारोगा का शव पीआरवी में तैनात थे मऊ के अशोक सिंह


 चंदौली थाने की छत पर रखी पानी के टंकी में मिला दारोगा का शव


पीआरवी में तैनात थे मऊ के अशोक सिंह



उत्तर प्रदेश चंदौली में चकिया कोतवाली की छत पर बनी पानी टंकी में मंगलवार की सुबह पीआरवी में तैनात दरोगा 56 वर्षीय अशोक सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। अशोक सिंह मऊ के रहने वाले थे और यहां पीआरवी में उनकी तैनाती थी। फिलहाल यह नहीं पता चला कि वह पानी के टंकी पर कैसे चले गए।


 मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव निवासी अशोक सिंह की तैनाती बीते 28 मार्च 2024 को चकिया कोतवाली में पीआरवी में की गई थी। बैरक के अन्य पुलिस कर्मियों के अनुसार अशोक सिंह सोमवार की रात खाना नहीं खाए थे। मंगलवार की सुबह बनियान और अंडरवियर पहने अशोक सिंह का बैरक की छत पर रखी एक हजार लीटर की प्लास्टिक की पानी के टंकी में औंधेमुंह शव पड़ा हुआ था। एक स्टील की कटोरी भी पानी के टंकी के अंदर पड़ी हुई मिली। 


घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह करीब सात बजे सिपाही दुर्गेश यादव बैरक की छत पर कपड़ा सुखाने गए। उन्होंने घटना की जानकारी थाना प्रभारी अतुल प्रजापति को दी। इसके बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मऊ में परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। अशोक सिंह के बेटे सोनू सिंह ने घटना की तहरीर चकिया कोतवाली में दी है। सोनू ने बताया कि उन्हें पापा के ही फोन से कॉल आई थी और कहा गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है परिवार के साथ चंदौली आ जाइए। रास्ते में मौत की जानकारी मिली। 


एएसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया पानी की टंकी में डूबने से दारोगा की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पानी के टंकी के अंदर कटोरी पड़ी हुई मिली थी। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं।