Wednesday 14 August 2024

जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट व आगजनी के 02 नामजद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट व आगजनी के  02 नामजद  वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे  अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार  जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान जनपद जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2024  धारा 191(2),74,326(छ),115 (2),352,351(3),324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 से  सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त 1. लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज  2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को  दिनांक 14 /08/2024 को दिन मे लगभग समय 12:15 बजे घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण  का नाम व पता-

1.लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

2.आजाद पुत्र राधेश्याम निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 265/2024  धारा 191(2),74,326(छ),115 (2),352,351(3),324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर


गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1.रोहित मिश्रा, थानाध्यक्ष थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

2.उ0नि0 सैयद हसन जाफर रिजवी,हे0कां0 सलीम खान, का0 रवि प्रताप सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर