Monday 1 July 2024

आजमगढ़ जहानागंज 2 जुलाई से 9 बजे से 5 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति पुरानी एवं जर्जर लाइन के तार बदलने एवं पोल लगाने का चल रहा है कार्य


 आजमगढ़ जहानागंज 2 जुलाई से 9 बजे से 5 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


पुरानी एवं जर्जर लाइन के तार बदलने एवं पोल लगाने का चल रहा है कार्य



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 33 केवी जहानागंज की पुरानी एवं जर्जर लाईन के तार को आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत बदलने एवं लम्बे स्पैन में पोल लगाने का कार्य होने के कारण 2 जुलाई से दिन में 9 बजे से शाम 5 बजे तक जहानागंज विद्युत उपकेन्द्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 


यह विद्युत आपूर्ति कार्य पूर्ण होने तक प्रतिदिन लगभग एक सप्ताह तक बाधित रहेगी। उक्त जानकारी उपखण्ड अधिकारी जहानागंज मनोज कुमार यादव एवं अवर अभियन्ता जहानागंज छोटेलाल यादव ने दी है।