Wednesday 26 June 2024

आजमगढ़ बरदह डीसीएम-टेंपो की टक्कर, 1 की मौत, 6 घायल बीती रात शादी समारोह से वापस आते समय हुई दुर्घटना


 आजमगढ़ बरदह डीसीएम-टेंपो की टक्कर, 1 की मौत, 6 घायल



बीती रात शादी समारोह से वापस आते समय हुई दुर्घटना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के जिवली देवगांव मार्ग पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे ऑटो और डीसीएम ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार बकेश गांव में शादी समारोह में शामिल होकर आटो में सवार होकर 7 लोग घर वापस जा रहे थे। इस दौरान देवगांव जिवली मार्ग पर पारा गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें टेंपो में सवार जनपद जौनपुर का थाना गौराबादशाहपुर कस्बा गौरा निवासी मोहम्मद इजहार अहमद 55 वर्ष, सोफिया 24 वर्ष, महजबिन बानो 45 वर्ष, कैसरी बनो 50 वर्ष, इफरा बानो 22 वर्ष, मोसीना खातून 45 वर्ष, चालक राजेश 30 वर्ष लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही बरदह थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जौनपुर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद इजहार अहमद पुत्र मुजबिल्ला की मौत हो गयी। अन्य घायलों का इलाज अभी चल रहा है। थाना प्रभारी कमलाकांत वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई अख्तर अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने डीसीएम ट्रक व टेंपो दोनों को कब्जे में ले लिया गया।

आजमगढ़ सरायमीर मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर ,अधिकारी मौन? स्थानीय पुलिस मोटी रकम लेकर करा रही है अवैध खनन।


 

आजमगढ़ सरायमीर मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर ,अधिकारी मौन?


स्थानीय पुलिस मोटी रकम लेकर करा रही है अवैध खनन।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र में धडल्ले से मिट्टी का अवैध खनन कर मिट्टी बेचने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस कार्य मे लगी जीसीबी,और ट्रैक्टर ट्राली का इस प्रकार कार्य का रजिस्ट्रेशन भी नही है। और इन वाहनों के अधिकांश चालकों के पास ड्राइवरी लाइसेंस भी नही है। इस तरह से यह गिरोह सरकार को चूना लगा रहे हैं। 


वही खनन विभाग के अधिकारी क्यो? आंखे बन्द किऐ हुऐ है यह प्रश्न उठता है कि इस प्रकार अवैध खनन करने वालों पर कठोर कार्यवाही के बजाय संरक्षण दिया जा रहा है। ग्राम बस्ती में विवादित ज़मीन पर मिट्टी गिराकर कब्जा किया गया था जिसकी शिकायत जिला के आलाधिकारियों से की गयी थी और सरायमीर थाने मे जीसीबी और ट्रैक्टरों को बन्द किया गया था और भारी जुर्माना भी लगा था। मगर कुछ ही समय बाद फिर यह गोरखधंधा जोर शोर से चालू है। एवं सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरही बुजुर्ग मे भी धड़ल्ले से अवैध खनन कर मिट्टी बेजी जा रही है और सरकार को चूना लगा रहे है।


सैकड़ों ट्रालियां इस कार्य में लगी हुई है आरटीओ विभाग भी मौन है। मिट्टी अधिक से अधिक ठुलाई के चक्कर मे तेज़ रफतार से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर बेतहाशा चलते है। जनचर्चा के अनुसार इस अवैध कार्य मे संलिप्त लोगो को अगर डरखौफ है तो स्थानीय पुलिस से है। इनको प्रति दिन मोटी रकम दे दी जाती है। जिल़ाधिकारी आजमगढ़ का ध्यान अपेक्षित है।




आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट।

आजमगढ़ हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय के संगीत कार्यशाला का हुआ समापन समारोह


 आजमगढ़ हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय के संगीत कार्यशाला  का हुआ समापन समारोह



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय के अंतर्गत संगीत अभिरुचि कार्यशाला के समापन समारोह पर बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


 जिसमें संस्था प्रमुख  अजय  मिश्र के  संस्था द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अधिकारी कुलपति भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय,उप डायरेक्टर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश,सीडीओ आजमगढ़ नोडल अधिकारी लखनऊ व पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय सचिव को  अपने संस्था द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किये, साथ साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले बचों को भी कुलपति के साथ-साथ सम्मान किया गया दो महीने


से चल रहे कार्यक्रम का समापन हरिऔध भवन में साय 4 बजे से 6 तक चला जिसमे गीत संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।

लखनऊ नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, बदले गए 12 जिलों के डीएम


 लखनऊ नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, बदले गए 12 जिलों के डीएम



लखनऊ यूपी में तबादलों का दौर जारी है। आठ आईपीएस बदलने के बाद मंगलवार को यूपी में 12 आईएएस अधिकारियों को बदलने का आदेश जारी हो गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है। 


इसी तरह चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आंनद को सीतापुर भेजा गया है। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है। आयुष विभाग में विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का डीएम बनाया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। स्टांप विभाग के विशेष सचिव रवीश गुप्ता को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। सर्वशिक्षा अभियान के निदेशक मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का जिलाधिकारी बनाया गया है। संभल जिले के डीएम मनीष बंसल सहारनपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। 


नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पेन्सिया को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेघा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।