Friday 18 October 2024

आजमगढ़ फूलपुर घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप


 आजमगढ़ फूलपुर घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव


मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप





उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव में बुधवार की रात विवाहिता का शव घर के भीतर लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी विजयी पांडेय की 28 वर्षीय बेटी सुष्मिता की शादी चार साल पूर्व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव निवासी नीरज पांडेय के साथ हुई थी। गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर लटकता मिला। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार इसके लिए पंचायत हुई थी। इसके बाद भी लोग नहीं माने और सुष्मिता की हत्या कर दी।


 सुष्मिता के पिता विजयी पांडेय की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सुष्मिता का एक बेटा और एक बेटी है। कोतवाल फूलपुर शशिचंद चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पस्ट होगी।

No comments:

Post a Comment