Tuesday 1 October 2024

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करने पहुंचा प्रेमी युगल परिजनों ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा 2 माह पूर्व घर से लापता हुई थी लड़की


 आजमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करने पहुंचा प्रेमी युगल



परिजनों ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा


2 माह पूर्व घर से लापता हुई थी लड़की




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करने पहुंचे एक प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा हुआ। लड़की के परिजनों ने लड़के के मामा को पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसने लड़के के मामा को चौकी में बिठा लिया। लड़की के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व उनकी पुत्री एक लड़के साथ चली गई थी। सोमवार को उनके आजमगढ़ में होने की जानकारी मिली। 


इस जानकारी पर हम लोग पहुंचे तो वे अधिवक्ता के जरिये दोनों की शादी की फिराक में थे। इस बात को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस आई उसने लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया और लड़के के मामा को चौकी में कुछ देर बिठाया, इसके बाद उसे छोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment