Monday 30 September 2024

जौनपुर थाना शाहगंज, सरपतहां व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़। अन्तर्जनपदीय बदमाश, गैगेस्टर में वांछित, शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटर साइकिल व नकदी बरामद


 जौनपुर थाना शाहगंज, सरपतहां व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़।


अन्तर्जनपदीय बदमाश, गैगेस्टर में वांछित, शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार


 कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटर साइकिल व नकदी बरामद



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद मे डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन, शाहगंज व सरपतहां की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


 दिनांक-29/30 सितम्बर 2024 की रात्रि को अपराध की रोकथाम एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से खुटहन पुलिस टीम द्वारा चेकिग की जा रही थी कि तभी एक मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह द्वारा मोटर साइकिल का पीछा करते हुए आसपास के थानों को बताया गया कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से निजमापुर की तरफ बढ रहे है।


 सूचना पर थाना शाहगंज व थाना सरपतहां पुलिस टीम निजमापुर की तरफ रवाना होकर सघन चेकिंग करने लगी, कुछ समय बाद मोटर साइकिल सवार बदमाश आते हुए दिखे जो पुलिस को देखकर निजमापुर से शाहगंज के तरफ जा रहे खड्डजा के बायी तरफ उतरकर भांगने लगे। पुलिस टीमों द्वारा मौके पर आकर घेराबन्दी की गई, अपने आपको घिरा देखकर हडबडाहट में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों को आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया परन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली से एक बदमाश घायल हो गया व एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। 


घायल बदमाश से पूछताछ में पता चला कि वह अंर्तजनपदीय वांछित, शातिर अभियुक्त आसिफ पुत्र शौकत निवासी हसनाडीह (सोफीगढ) थाना अहिरौला जनपद आजमगढ है तथा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ से गैंगस्टर एक्ट में वाछित है। घायल बदमाश को जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। 


बदमाश के पास से 01 देशी तमन्चा .315 बोर मय  01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस,  एक मोटर साइकिल व नकदी बरामद हुई, नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


गिरफ्तार अभियुक्त-

1.आसिफ कुरैशी पुत्र शौकत निवासी हसनाडीह (सोफीगढ) थाना अहिरौला जनपद आजमगढ।


आपराधिक इतिहास- 


1.मु0अ0स0-329/2024 धारा-109(1), भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।


2.मु0अ0स0-50/2015 धारा-3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता थाना अहरौला जनपद आजमगढ।


3.मु0अ0स0-128/2019 धारा-5A /8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 307 भादवि  थाना अहरौला जनपद आजमगढ।


4.मु0अ0स0-01/2016 धारा-3/5A /8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता व 307 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।


5 मु0अ0स0-72/2020 धारा-3/5A /8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता  थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ।


6.मु0अ0स0-66/2022 धारा-3/5A /8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता व 120B, 420, 467, 468, 471 भादवि  थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


7.मु0अ0स0-36/2023 धारा-307 भादवि थाना खेतासराय़ जनपद जौनपुर।


8.मु0अ0स0-37/2023 धारा-3/5A /8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 थाना खेतासराय़ जनपद जौनपुर।


9.मु0अ0स0-38/2023 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट  थाना खेतासराय़ जनपद जौनपुर।


10.मु0अ0स0-165/2023 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


11.मु0अ0स0-168/2024 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहिरौला जनपद आजमगढ।


12.मु0अ0स0-302/2024 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहिरौला जनपद आजमगढ।


13.मु0अ0स0-19/2024 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ।


14.मु0अ0स0-581/2023 धारा-3/5A /8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता व 420,467,471 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ। 


बरामदगी का विवरण- 

01 देशी तमन्चा .315 बोर,  01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा .315 बोर व एक मोटर साइकिल व नकदी।


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. रोहित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष थाना शाहगंज जनपद जौनपुर मय हमराह।

2. अरविंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना सरपतहा जनपद जौनपुर मय हमराह। 

3. दिव्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष थाना खुटहन जनपद जौनपुर मय हमराह।



https://youtu.be/w3zyO4MAh1c?si=eCRA3nOzlmWEex3S

No comments:

Post a Comment