Wednesday 11 September 2024

आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय बने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित


 आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय बने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष 


प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी विवेकानंद पांडेय को आइडियल जर्नलिस्ट एशोसिएशन का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय के सहमति पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वॉचस्पति द्वारा की गई। इसके पूर्व विवेकानंद पांडेय 3 वर्षों से आजमगढ़ जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर पत्रकारों के मान-सम्मान की सुरक्षा करते हुए संगठन को गतिशील बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे जिसके कारण जनपद व प्रदेश के पत्रकारों की सहमति से उन्हे यह नई जिम्मेदारी दी गई। विवेकानंद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी है जनपद सहित प्रदेश के संगठन के पत्रकारों द्वारा बधाई दी जा रही है। 


बुधवार को फरिहां स्थित शारदा शिक्षण संस्थान प्रांगण में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व मे प्रदेश महासचिव विजय विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष निजामाबाद मनोज कुमार की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय का माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर एशोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने विवेकानंद पांडे के द्वारा आजमगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में 3 वर्षों द्वारा किए गए पत्रकार हित में कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया, और कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इनके द्वारा जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी एशोसिएशन अपना पताका लहराएगा। इस मौके पर मनोज कुमार, वीरेंद्र मिश्रा अविनाश पाठक, भोलू पांडेय, आदि लोग मौजूद थे।



आजमगढ़ से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment