Tuesday 10 September 2024

जौनपुर थाना खुटहन, सरपतहा व शांहगज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुए मुठभेड़ में 2 अभियुक्त गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खुटहन, सरपतहा व शांहगज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुए मुठभेड़ में 2 अभियुक्त गिरफ्तार


 

उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अरविन्द कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन, सरपतहां व शाहगंज की पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।


 दिनांक-09/10 सितम्बर 2024 की रात्रि में लगभग 1.05 बजे थाना सरपतहा की तरफ से एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स काफी तेजी से जा रही थी जिसे रोका गया तो मोटर साइकिल सवार पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। जिसकी सूचना कन्ट्रोल रुम को दी गई। 


इस सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन, शाहगंज व सरपतहा की पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार को रोकने का प्रयास करने लगी। बाइक सवारों द्वारा पुलिस टीम की गाड़ी को हिट करते हुए गाड़ी आगे भगाने लगे और गिर गये। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। ग्राम सेवईनाला पुलिया के पास आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से इरफान उर्फ किन्नी एवं आजाद घायल हुए, इनके पास से दो देशी तमन्चा .315 बोर,  मय दो खोखा कारतूस व दो मिस करातूस 315 बोर तथा एक मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरामद हुई।


 घायल बदमाशों को जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण व अपराधिक इतिहास- 

1.इरफान उर्फ किन्नी पुत्र कल्लू उर्फ शेर अली निवासी बहरौली थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर। 

1.मु0अ0स0-281/2024 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।

2. आजाद पुत्र जहूर निवासी बघवारा माटीयारा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर। 

1.मु0अ0सं0-302/2023 धारा-279/337/338 भदावि थाना सरपतहा जौनपुर।

2.मु0अ0सं0-288/2022 धारा-323/504/506 भादवि थाना सरपतहा जौनपुर।

3.मु0अ0स0-281/2024 धारा-109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।


विवरण बरामदगी- 

1.दो देशी तमन्चा .315 बोर, दो खोखा कारतूस व दो मिस करातूस 315 बोर व एक मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स।


गिरफ्तारी टीम-

 थाना खुटहन-

1.थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह मय हमराह व0उ0नि0 सकलदीप सिह ,उ0नि विरेन्द्र कुमार गौतम, का0 अजय यादव, का0 शंशाक त्रिवेदी, धर्मेन्द्र सिंह ,का0 कुलदीप गोस्वामी ,हे0कां0 चालक योगेन्द्र प्रताप सिंह, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।


थाना सरपतहा-

1.थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह  मय हमराह हे0का0 धर्मेन्द्र गिरी, हे0का0 गणेश यादव ,का0 रामदवन यादव, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।


थाना शाहगंज-

1.थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह कां0 शशि चौहान, का0 अमरनाथ यादव, का0 अमन यादव,थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।


https://youtu.be/CJUEURzzjy8?si=6MNHVuPaDi2-gxCf

No comments:

Post a Comment