Thursday 29 August 2024

आजमगढ़ पवई विवाहिता की मौत के बाद मचा बवाल ससुराल वालों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप



आजमगढ़ पवई विवाहिता की मौत के बाद मचा बवाल



ससुराल वालों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव निवासी विवाहिता की बीमारी से बुधवार की शाम मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष में इलाज में लापरवाही करने और दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।


आंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राज सिंह की बहन 26 वर्षीया दीक्षा सिंह की शादी दो साल पूर्व पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर निवासी अवनीश सिंह के साथ हुई थी। करीब एक सप्ताह से दीक्षा बीमार चल रही थी। ससुराल के लोग उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखा रहे थे। दो दिन पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सास उर्मिला ने दीक्षा सिंह की मां को फोन कर सूचना दी कहा कि आप अपने लड़की को आकर ले जाइए।


 इसके बाद मायके पक्ष के लोग दीक्षा को शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान दीक्षा की मौत हो गई। भाई राज सिंह ने आरोप लगाया कि पति दिल्ली में रहता है। दीक्षा से बात भी नहीं करता था, पति और ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर लोग दीक्षा को प्रताड़ित करते थे। उसे बीमार होने पर ठीक से इलाज नहीं कराए जिससे मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment