Saturday 17 August 2024

आजमगढ़ रानी की सराय अराजकतत्वों ने तोड़ी देवी प्रतिमा घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस


 आजमगढ़ रानी की सराय अराजकतत्वों ने तोड़ी देवी प्रतिमा


घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में गुरुवार की रात में अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा तोड़ दी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दूसरी प्रतिमा पुलिस ने स्थापित कराया। एक साल पूर्व भी देवी प्रतिमा को तोड़ा गया था।


क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में स्थित विद्यालय के समीप दुर्गा जी मंदिर की प्रतिमा स्थापित की गई है। ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रतीक है, लोग यहां पूजा पाठ करते हैं। गुरुवार की रात अराकतत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर इधर उधर फेक दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण पहुंचे तो देवी प्रतिमा टूटी हुई थी। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रतिमा टूटने को लेकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से वार्ता कर दूसरी प्रतिमा मंगवा कर लगवाई। इसके बाद मामला शांत हुआ। इसके पूर्व पिछले वर्ष जून माह में यहीं पर अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। उस बार भी पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया था। थाना प्रभारी ने कहा अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment