Saturday 24 August 2024

आजमगढ़ मेहनाजपुर मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई मौत पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाइक से लौटते समय हुई घटना


आजमगढ़ मेहनाजपुर मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई मौत


पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाइक से लौटते समय हुई घटना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासीन गांव के पास शुक्रवार रात पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर वाराणसी से बाइक से घर लौट रहे जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय पवन सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।


 करनपुर गांव निवासी पवन सिंह दिन में ही बाइक से वाराणसी पुलिस भर्ती की परिक्षा देने के लिए गए थे। परिक्षा समाप्त होने के बाद परिजनों को पेपर अच्छा हुआ कि खुशखबरी दी तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। रात लगभग आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मेहनाजपुर के मऊपरासी गांव के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पवन सिंह सड़क पर गिर गए और अज्ञात वाहन रौंदते हुए भाग निकला। स्थानियों द्वारा घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्वजन आनन-फानन एंबुलेंस से वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए कि गेट पर मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटे थे। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

No comments:

Post a Comment