Wednesday 21 August 2024

आजमगढ़ सरायमीर मेदांता हास्पिटल लखनऊ द्वारा चश्मा महल नन्दांव मोड़ पर लगाया गया फ्री मेडिकल कैम्प। लगभग 400 मरीजों का हुआ फ्री इलाज


 आजमगढ़ सरायमीर मेदांता हास्पिटल लखनऊ द्वारा चश्मा महल नन्दांव मोड़ पर लगाया गया फ्री मेडिकल कैम्प।


लगभग 400 मरीजों का हुआ फ्री इलाज


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के सरायमीर कस्बे के नन्दांव मोड़ पर चशमा महल पर मेदांता हास्पिटल लखनऊ द्वारा फ्री मेडिकल कैम्प लगाया गया। जिसका उदघाटन एसडीएम निजामाबाद संतरंजन, थानायक्ष सरायमीर निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने फीता कर किया।



डाक्टरो की टीम आज भारत बन्द के चक्के के जाम ( ट्राफिक )मे फंस गयी थी। जिसके कारण से डाक्टरो की टीम काफी देर से फ्री कैम्प पर पहुंची। मरीजों की ईसीजी, सूगर,आर्थो,वीपी. की जांच सहित डाक्टर अनिल कुमार चौधरी, ने मरीज़ो को दवाऐं लिखी और फ्री दवाऐं भी दी गयीं। मरीज़ो को उनकी बीमरियों, और किन किन चीजो का इस्तेमाल करना है बताय गया।


काफी संख्या मे मरीजो ने अपना चेकअप कराया। मेदांता हास्पिटल की तरफ से मार्केटिंग सीनियर मैनेजर डी0के0 श्रीवास्तव, डाक्टर अनिल कुमार चौधरी,इसीजी टेकनीशियन दया, स्टाफ में दिशा पाल,प्रतिभा साहनी मौजूद रही। यह फ्रीमेडिकल कैम्प शाम 5 बजे तक चला। जिसमे लगभग चार सौ (400) मरीजों का फ्री इलाज किया गया।


आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आज़मी की रिपोर्ट।




No comments:

Post a Comment