Tuesday 27 August 2024

फतेहगढ़ 2 सहेलियों का शव फंदे में लटका मिला जन्माष्टमी पूजा के लिए निकलीं थी घर से


 फतेहगढ़ 2 सहेलियों का शव फंदे में लटका मिला



जन्माष्टमी पूजा के लिए निकलीं थी घर से



उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ में आम के बाग में एक ही डाल पर दो सहेलियों के शव मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल की। दरअसल, दोनों सहेलियां जन्माष्टमी के मेले में शामिल होने के लिए घर से निकली थी।


 भगौतीपुर गांव निवासी रामवीर जाटव की 18 वर्षीय बेटी बबली और महेंद्र जाटव की 16 वर्षीय बेटी शशि आपस में सहेली थी। दोनों जन्माष्टमी के मेले के लिए निकली थी सोमवार की रात 9 बजे के बाद दोनों घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। गांव के मंदिर पर कार्यक्रम हो रहा था वहां भी परिजन पहुंचे तो जानकारी हुई कि दोनों यहां नहीं आई थी।


 परिजन रात भर इधर-उधर खोजते रहे। मंगलवार की सुबह घर के पीछे भाग में बबली और शशि के शव आम के पेड़ की डाल पर लटकते पाए गए। इसको देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी कायमगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत की। दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि दोनों ने सुसाइड किया है सुसाइड क्यों किया है इसकी जांच की जा रही है।


https://www.news9up.com/2024/08/2_30.html


https://youtu.be/KJvAd5ZKDao?si=hDJ7BClNUFgJQE2A

No comments:

Post a Comment