Friday 16 August 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली करेंट की चपेट में आने से 2 की हुई मौत पशुओं से सब्जी की सुरक्षा के लिए खेत में लगाया था तार पुलिस सहित सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे


 आजमगढ़ शहर कोतवाली करेंट की चपेट में आने से 2 की हुई मौत


पशुओं से सब्जी की सुरक्षा के लिए खेत में लगाया था तार


पुलिस सहित सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव में शुक्रवार को सुबह थोड़ी सी लापरवाही के चलते दो लोगों की करंट की चपेट में आ कर एक साथ जान चली गई। कोठरा गांव निवासी सत्य प्रकाश पाठक उर्फ हरिहर पंडित पूजा पाठ करते हैं। लोगों के यहां भी पूजा कराते हैं। उनके पुत्र विनोद पाठक 44 वर्ष की हाफिजपुर में कपड़े की दुकान है। विनोद पाठक अपने घर के सामने खेत में सब्जी बोए थे। सब्जी की सुरक्षा के लिए लोहे के तार का बाड़ बना कर पशुओं को दूर करने के लिए तार में करंट प्रवाहित किए थे।


 शुक्रवार को सुबह वह अपने खेत में बजड़ा काट रहे थे। इसी दौरान वह तार में करंट की चपेट में आ कर तड़पने लगे। इसी दौरान शहर के हाफिजपुर के आगापुर के निवासी राजमिस्त्री जगदीश चौहान 50 वर्ष साइकिल से अपने घर पूजा कराने के लिए हरिहर पंडित के घर के सामने पहुंचे थे। तभी विनोद पाठक को तड़पते देख वह भी साइकिल छोड़ कर विनोद को बचाने के लिए चले गए। विनोद को पकड़ते ही जगदीश भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी प्रकार से करंट को बंद कर दोनों को अलग किया गया। और दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


 सूचना के बाद मौके पर शहर कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। जांच पड़ताल की वहीं सदर विधायक समाजवादी पार्टी के नेता दुर्गा प्रसाद यादव भी पहुंच गए थे।

No comments:

Post a Comment