Tuesday 13 August 2024

आजमगढ़ गम्भीरपुर 14 अगस्त को अंबिका सेवा संस्थान हजारों बच्चों में वितरित करेगी तिरंगा झंडा


 आजमगढ़ गम्भीरपुर 14 अगस्त को अंबिका सेवा संस्थान हजारों बच्चों में वितरित करेगी तिरंगा झंडा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गम्भीरपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संगठन के रूप में कार्य करने वाली अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन ने तिरंगा वितरण अभियान का शुभारंभ किया। जिसके प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय और टीम के अन्य लोगों ने तिरंगा वितरण अभियान शुरू किया।


 इस अभियान के तहत 2000 बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया जाएगा। वितरण अभियान 14 अगस्त 2024 को चलाया जाएगा। आजादी के इस महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए संस्था के दर्जनों सदस्य लगे हुए हैं, जिसमें मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, पवन अस्थाना, देवस उपाध्याय, प्रिंस कुमार, पवन शर्मा, लकी श्रीवास्तव, आशीष सेठ, आकाश उपाध्याय, नितिन शर्मा, वीरेंद्र मौर्य, राहुल पांडे, रवि चौहान, प्रहलाद यादव, मुलायम यादव समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हैं। संस्था के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, हजारों बच्चों को तिरंगा झंडा वितरण किया जाता है।

No comments:

Post a Comment