Sunday 14 July 2024

पंजाब होशियारपुर टांडा कूड़े का ढेर लगा कर शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही है नगर परिषद।


 पंजाब होशियारपुर टांडा कूड़े का ढेर लगा कर शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही है नगर परिषद।




पंजाब के होशियारपुर जनपद के थाना क्षेत्र टांडा उरमुर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर ऐसे लग रहे हैं मानों ये कूड़े के ढेर शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हों।


बरसात का मौसम शुरू हो गया है लेकिन अभी भी टांडा उरमुर नगर परिषद कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। 


शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है और नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस रहा है, जिससे गंभीर बीमारियां हो रही हैं।


 नगर परिषद को सब कुछ पता होने के बावजूद गंदगी के इन ढेरों को नजर अंदाज किया जा रहा है। नगर परिषद खुद ही डेंगू और मलेरिया जैसी गम्भीर बीमारियों को न्योता दे रही है। सम्बंधित अधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधियो को इस पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है 


पंजाब के होशियारपुर टांडा से जसवीर कौर की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment