Sunday 14 July 2024

आजमगढ़ सरायमीर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार


 आजमगढ़ सरायमीर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 13 जुलाई 2024 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि में मु0अ0सं0 386/2024 धारा 2(ख)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण खरेवा मोड़ पर खड़े कही जाने के फिराक में साधन का इऩ्तजार कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। 


पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः गुफरान अहमद, अहमद व प्रदीप प्रजापति बताये। नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 13 जुलाई 2024 समय करीब सुबह 10.22 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 386/2024 धारा 2(ख)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना सरायमीर आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त –

1.गुफरान अहमद पुत्र नेसार अहमद सा0 हाजीपुर कुदरत थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 36 वर्ष

2. अहमद पुत्र अशहद सा0 हाजीपुर कुदरत थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष,



3. प्रदीप प्रजापति पुत्र सोचन प्रजापति सा0 रामराय का पुरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाले टीम-

1-प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय थाना सरायमीर आजमगढ़

2. का0 शशिकान्त तिवारी थाना सरायमीर आजमगढ़

3. का0 सत्यम कुशवाहा थाना सरायमीर आजमगढ़

4. का0 राजेश यादव थाना सरायमीर आजमगढ़

No comments:

Post a Comment