Thursday 27 June 2024

आजमगढ़ रानी की सराय दहेज की खातिर विवाहिता को दिया जहर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग


 आजमगढ़ रानी की सराय दहेज की खातिर विवाहिता को दिया जहर


परिजनों ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में गुरुवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रानी की सराय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव निवासी यशवंत यादव ने बृहस्पतिवार को रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन पूजा यादव की शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहां गांव में 01 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद जब वह घर गई तो उसके सास, ससुर, जेठानी, ननद समेत अन्य घर के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसकी बहन से बार-बार दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप लगाया कि जब वह दहेज देने से मना कर दिए तो उसकी बहन को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा दिया। पीड़ित ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment