Sunday 5 May 2024

आजमगढ़ मेहनाजपुर फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित शादी से इनकार पर लड़की के घरवालों पर झोंकी थी फायरिंग


 आजमगढ़ मेहनाजपुर फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित


शादी से इनकार पर लड़की के घरवालों पर झोंकी थी फायरिंग




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़के ने उसके घर पर चढ़कर परिजनों पर जान से मारने की नियत से फायर किया। इस मामले में एक नामजद समेत दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। जिस पर आईजी अखिलेश कुमार ने रविवार को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। मेहनाजपुर के चिउटहरा निवासी सतेंद्र सिंह की पुत्री तृप्ती सिंह विदेश में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।


 बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी अभिषेक सिंह तृप्ती से जबरन शादी का दबाव परिजनों पर बना रहा था। लड़की व उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया तो इसे लेकर अभिषेक सिंह ने कई बार धमकी दी। 23 अप्रैल 2024 को लड़की के परिजन अपने घर के बारामदे में बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक सिंह एक बाइक से अपने दो साथियों के साथ आया और परिजनों पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। तृप्ती के परिवार के विपुल सिंह ने मेहनाजपुर थाने में अभिषेक सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। मेहनाजपुर पुलिस अब तक आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिस पर रविवार को आईजी अखिलेश कुमार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment