Sunday 24 March 2024

आजमगढ़ बिलरियागंज बंद कमरे में मिली अधेड़ की लाश अपने मकान में अकेले रहता था मृतक


 आजमगढ़ बिलरियागंज बंद कमरे में मिली अधेड़ की लाश



अपने मकान में अकेले रहता था मृतक



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुवा सागर गांव में रविवार को बंद कमरे से अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बंद कमरे से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुवा सागर गांव के एक घर के बंद कमरे के तख्त पर रामानन्द यादव उर्फ मुन्ना ( 55) वर्ष पुत्र स्वः खरभान यादव का मृत अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मृतक अपने मकान में अकेले रहता था।


 रविवार दोपहर तक दरवाजा बंद देखकर अगल-बगल के लोगों को शंका हुआ। दरवाजा पर आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में तख्त पर मृत अवस्था में मिले। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है । मृतक के दोनो भाई परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि सुचना पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सामने दरवाजा खोला गया। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment