Tuesday 13 February 2024

आजमगढ़ जीयनपुर हनी ट्रैप की शिकार हुई लड़की अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर अपने पास बुला रहा है लड़का


 आजमगढ़ जीयनपुर हनी ट्रैप की शिकार हुई लड़की



अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर अपने पास बुला रहा है लड़का



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ हनी ट्रैप यानी वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दे वसूली का एक माध्यम है। साइबर अपराधी जोरशोर से लोगों को अपना शिकार बना रहे है। अब लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी हनी ट्रैप की शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है जो जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ है।


अभी कुछ दिन पूर्व सदर तहसील के नायब तहसीलदार ने हनी ट्रैप का शिकार होने पर तीन मोबाइल नंबरों पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस बीच 11/02/2024 को जीयनपुर कोतवाली पर भी हनी ट्रैप मामले में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार लड़का नहीं बल्कि एक लड़की हनी ट्रैप की शिकार हुई है।


 पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 14 दिन पूर्व उसके नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अभिषेक महाकाल निवासी सलेमपुर देवरिया बताया। फोन पर बातचीत होने लगी। इसी बीच उसने बहला-फुसला कर वीडियो कॉल पर उसकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिया। जिसे अब वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं उक्त अश्लील फोटो व वीडियो को दिखा कर वह उसे मिलने के लिए भी पास बुला रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 11/02/2024 को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment