Wednesday 28 February 2024

आजमगढ़ देवगांव महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन


 आजमगढ़ देवगांव महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव बाजार स्थित नारी शक्ति बंदन कार्यालय पर शक्ति बंदन संयोजक अजय जायसवाल की देखरेख में महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया नारी शक्ति बंधन के संयोजक अजय जायसवाल ने महिलाओं को सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक योजना चल रही है जिससे कि महिलाएं स्वालंबी होकर अपने जीवन का निर्वहन सही तरीके से कर सके।


 उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उज्ज्वला योजना लड़कियों के लिए कन्या सुमंगल योजना महिलाओं का आर्थिक उत्थान महिलाओं का आर्थिक उन्नयन ग्राम पंचायत में बैंकिंग का स्टूडेंट सखी महिला समृद्धि योजना महिला सम्मान बचत पत्र योजना स्वयं सहायता समूह में स्वरोजगार वित्तीय स्वतंत्रता की शक्ति ग्रामीण आजीविका मिशन सहित वर्किंग वूमेन हॉस्टल स्कीम महिलाओं के लिए महिला पीएसी बटालियन स्वयं सहायता समूह को कृषि ड्रोन महिला शक्ति केंद्र महिलाओं को बंपर नौकरियां आदि से नवाजा गया है जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन सुरक्षित कर सके।


 श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार की नीतियों के बारे में उन्होंने अब तक परसोरा अहिरौली गिरधरपुर बाराती आदि गांव का दौरा करके महिलाओं को सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया इस अवसर पर देवगांव सिद्ध होना मंडल के कैलाश चौहान अविनाश चौहान पिंटू मोदनवाल धीरेंद्र साहू गुप्ता मनोज सिंह घनश्याम श्रीवास्तव   बिलाल खान हनुमान विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। 


आजमगढ़ देवगांव/लालगंज से प्रशांत शुक्ला की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment