Sunday 11 February 2024

मथुरा मंडप से उठकर भागा दूल्हा, पीछे दौड़े दुल्हन के घरवाले नहीं मिला तो लड़की पक्ष ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत


 मथुरा मंडप से उठकर भागा दूल्हा, पीछे दौड़े दुल्हन के घरवाले


नहीं मिला तो लड़की पक्ष ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत



उत्तर प्रदेश मथुरा के कोसीकलां में मंडप में सजी दुल्हन फेरों के इंतजार में बैठी रही और दूल्हा उठकर भाग गया। ये देख लोग हैरान रह गए। दूल्हे का पीछा भी किया गया, लेकिन वो हाथ से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, तो तत्काल ही लड़की पक्ष ने दूसरे दूल्हे का इंतजाम कर फेरों की रस्म पूरी कराई गई।


 मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है। हुआ यूं कि सैनी बस्ती निवासी रामजी लाल के पुत्र लोकेश की शनिवार को शादी हो रही थी। बुलंदशहर के नरौरा निवासी लड़की वाले यहीं पर शादी करने आए थे। विवाह की सभी रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं। शाम को फेरों की बारी आई तो दुल्हन को छोड़कर दूल्हा लोकेश मंडप से उठकर भाग गया। उसके भागते ही वधू पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुल्हा मंदबुद्धि था। लड़की के पिता को बेटी की शादी कराने की फिक्र हुई तो अपनी ही रिश्तेदारी में ही तत्काल लड़का ढूंढा। बाद में सैनी बस्ती के सूरज पुत्र दिनेश के साथ बेटी की शादी करवाई। हालांकि सूरज के परिजनों ने पहले तो शादी करने से इन्कार कर दिया, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने के बाद वह राजी हो गए।

No comments:

Post a Comment