Tuesday 20 February 2024

आगरा गर्भवती महिला सिपाही के साथ क्रूरता दबंगों ने पेट में मारी लात, विरोध पर की गंदी हरकतें, सिपाही पति को भी पीटा


 आगरा गर्भवती महिला सिपाही के साथ क्रूरता



दबंगों ने पेट में मारी लात, विरोध पर की गंदी हरकतें, सिपाही पति को भी पीटा



उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा से ड्यूटी कर के पति के साथ वापस घर जा रही गर्भवती महिला सिपाही से दुकानदार और कर्मचारियों ने मार पीट किया। छेड़छाड़ की और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पत्नी को बचाने आए सिपाही पति से भी दबंगों ने मारपीट की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर ताजगंज थाना में दिनांक 18 फरवरी 2024 को मुकदमा अपराध संख्या 85/2024 अंतर्गत धारा 323,307,354,392,504,506,अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खंदौली थाने में तैनात महिला सिपाही की पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी थी। पति भी पुलिस में है।


 महिला सिपाही ने बताया की 17 फरवरी 2024 को सुबह छह बजे से एक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी लगी थी। पति उस दिन छुट्टी पर थे। गर्भवती होने के वजह से पति कार से परीक्षा केंद्र पर छोड़ने गए थे।


वहां से शाम को घर वापस आते समय फतेहाबाद रोड पर एक पेठे की दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके। पति दुकान पर सामान लेने चले गए। इस दौरान बगल की दुकान पर खड़ा युवक गाली देने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया। इस बात पर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए। सब मिलकर महिला सिपाही को पीटे। जान से मारने की धमकी देते हुए महिला सिपाही के सिर पर डंडा से जानलेवा हमला किया। और पेट में लात मार दी। इससे वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस पर पति दौड़कर आया और बीच बचाव करने लगा। मगर, दुकानदारों ने उसको भी जमकर पीटा। महिला सिपाही का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने छेड़छाड़ भी की। मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया।

No comments:

Post a Comment