Thursday 15 February 2024

आजमगढ़ सरायमीर खानपुर रची गई पैर में गोली लगने की झूठी कहानी विरोधियों को फंसाने के लिए लकड़ी की चोट को बताया था गोली का घाव, गिरफ्तार


 आजमगढ़ सरायमीर खानपुर रची गई पैर में गोली लगने की झूठी कहानी


विरोधियों को फंसाने के लिए लकड़ी की चोट को बताया था गोली का घाव, गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर पुलिस ने बुधवार को मुकदमें में फंसाने के लिए पैर में गोली मारने की झूठी कहानी रचने वाले को खानपुर से गिरफ्तार किया है। विरोधियों को फंसाने के लिए लकड़ी की चोट को गोली मारना बताया था। सरायमीर के खानपुर निवासी अरविंद यादव के भाई श्रीकांत ने 24 जनवरी 2024 को गांव के ही रजनीकांत, रामाश्रय, रमेश व नीरज के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया थी। 


आरोप लगाया था कि 24 जनवरी 2024 को सुबह लगभग साढ़े छह बजे उनका छोटा भाई अरविंद यादव घर से ठेला लेकर खानपुर बागीचे में आम की लकड़ी व कुश लेने गया था। बागीचे में भाई को दौड़ा कर आरोपितों ने तमंचा से गोली मार दी। जिससे भाई के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। घटनास्थल का निरीक्षण सीओ फूलपुर अनिल कुमार , प्रभारी निरीक्षक सरायमीर यादवेंद्र पांडेय एवं स्वाट टीम ने किया था। मौके पर एक बूंद ब्लड भी नहीं मिला था। जिस गाड़ी से अस्पताल गया था उस पर भी ब्लड नहीं लगा था। थाने पर आने पर एंबुलेंस पर घायल की ली गई फोटो में गोली के आकार में न होकर त्रिभुजाकार चोट मिली थी। पुलिस की विवेचना में प्रकरण गलत पाया गया।


 पुलिस ने आरोपित अरविंद यादव पुत्र हनुमान को उसके घर खानपुर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सरायमीर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपित अरविंद यादव आदि के विरुद्ध नीरज यादव पुत्र छोटेलाल यादव ने झोपड़ी जलाने के संबंध में 20 जनवरी 2024 को सरायमीर थाना में मुकदमा अपराध सांख्य 28/2024 अंतर्गत धारा 435,429,504,506, पंजीकृत कराया है। वादी मुकदमा ने गवाहों को प्रभावित करने और अपने विरोधियों को झूठे मुकदमें में फंसाने के लिए ही घटना का कथानक बनाया है।

No comments:

Post a Comment