Friday 2 February 2024

आजमगढ़ गोवध, लूट व हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 3 गैंग पंजीकृत 14 अपराधियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई


 आजमगढ़ गोवध, लूट व हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 3 गैंग पंजीकृत


14 अपराधियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा गोवध व आपराधिक (लूट एवं हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 03 गैंग पंजीकरण कराया गया। जिसमें गोवध से 02, आपराधिक (लूट) से 10, व आपराधिक (हत्या के प्रयास से 02 (कुल 14) अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु उपरोक्त गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है।


पंजीकृत गैंग का विवरण निम्नवत है


 1- थाना सरायमीरः अभियुक्त मो0 तालिब पुत्र मतीउद्दीन निवासी फरिहा थाना निजामाबाद जनद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गोवध करने जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (गोवध गैंग) किया गया है। जिसका सदस्य 1. आकिब पुत्र अशफाक निवासी फरिहां थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ है। इसका कोड नं0- “डी- 223” होगा।


2- थाना कोतवालीः अभियुक्त हरिशचन्द्र यादव पुत्र रामदुलारे यादव निवासी गंजोर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए लूट व छिनैती जैसा अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी-224” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत हैं-

1- पूर्णेन्द्र प्रखर उर्फ अखिलेश राम पुत्र लालता प्रसाद निवासी शेरवां थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

2- राकेश राम पुत्र इन्द्रजीत राम निवासी डिगिया थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

3- दिनेश राम उर्फ कल्लू पुत्र फौजदार राम निवासी ठोठिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।

4- चन्द्रजीत यादव उर्फ पत्तर पुत्र तिलकधारी यादव निवासी हटवां आइमा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।

5- वीरेन्द्र यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी चकिया इनवल थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।

6- रामदुलारे यादव पुत्र घमई यादव निवासी गंजोर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।


7- प्रमोद पासी पुत्र जवाहिर पासी निवासी हटवा आइमा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।


8- मो0 आमिर पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी हुसामपुर बड़ागांव थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।

9- विनोद पासी पुत्र जवाहिर पासी निवासी हटवा आइमा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।


3- मेंहनाजपुरः अभियुक्त रितेश यादव पुत्र स्व0 महेन्द्र यादव निवासी पट्टी भिखारी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए मारपीट व हत्या के प्रयास करने जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी-225” होगा। जिसके सदस्य - 1- आकाश यादव उर्फ आकाशु पुत्र कमला यादव निवासी पट्टी भिखारी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ हैं।

No comments:

Post a Comment