Sunday 14 January 2024

जौनपुर खेतासराय वानरसेना के सौजन्य से खिचड़ी भोज का आयोजन।


 जौनपुर खेतासराय वानरसेना के सौजन्य से खिचड़ी भोज का आयोजन।



 उत्तर प्रदेश जौनपुर खेतासराय स्थानीय कस्बे में दीदारगंज रोड पर रविवार दोपहर को सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के द्वारा वानर सेना के सानिध्य में विराट खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें जौनपुर जिला के अलावां आजमगढ़ जनपद के भी सैकड़ो लोगों ने स्वादिष्ट पकवान खिचड़ी का भरपूर स्वाद लिया।


 इस अवसर पर वानर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि वानर सेना का उदय कोरोना काल में हुआ। वानर सेना का मुख्य कार्य असहाय और जरूरतमंदों को सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा मदद पहुचाना है। 


इस अवसर पर सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, राम अवध यादव साधू , भीम यादव प्रधान शाहापुर, हरेंद्र यादव , अभिषेक अस्थाना, दीपक  मौर्य, रविकांत  पटवा  ,प्रमोद ,श्याम लाल ,लालमन ,राहुल ,अतुल सिंह, गौरव  सिंह, वीरेंद्र राव ,सफर खांन, विवेकानंद पाण्डेय, प्रवीण यादव पत्रकार आदि लोग उपस्थित रहे।


 आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment