Thursday 4 January 2024

आजमगढ़ बरदह क्लीनिक संचालक की पत्नी की छत से गिरने से हुई मौत गुरूवार की सुबह छत पर ब्रश करते समय हुई घटना

आजमगढ़ बरदह क्लीनिक संचालक की पत्नी की छत से गिरने से हुई मौत


गुरूवार की सुबह छत पर ब्रश करते समय हुई घटना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में आज सुबह एक महिला छत से गिरने से घायल हो गयी। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ठेकमा चौकी प्रभारी राम कृपाल सोनकर को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार पलाश पुत्र मनिमोहन मजूमदार निवासी ग्राम नूतन रामाकृष्णा पल्ली थाना जगदल जिला नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। वे जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार के रामनगर में क्लीनिक चलाकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। आज गुरूवार की सुबह करीब 7.45 बजे उनकी पत्नी पूर्णिमा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं, घटना के समय वह छत पर ब्रश कर रही थीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर 108 एम्बुलेंस लेकर ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गयें, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 मृतका के दो पुत्र एक 12 वर्ष दूसरा 4 वर्ष का है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। मृतका के पति पलाश ने बताया कि पूर्णिमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका इलाज चल रहा था। छत से किन परिस्थितियों में गिरी इस बात की जानकारी नहीं हो पायी।

 

No comments:

Post a Comment