Friday 19 January 2024

आजमगढ़ रौनापार अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर अमृत सरोवर पर मकान बनाकर हो रहा था कब्जा


 आजमगढ़ रौनापार अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर


अमृत सरोवर पर मकान बनाकर हो रहा था कब्जा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में स्थित अमृत सरोवर की भूमि पर अवैध रूप से राजेश कुमार द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना सगड़ी तहसील प्रशासन को दी। जिसके बाद सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे व राजस्व की टीम और पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर अमृत सरोवर की भूमि की पैमाइश कर अवैध रूप से बन रहे मकान को बुलडोजर से अतिक्रमण को हटवाया। जिससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। बताया गया की वही तहसील प्रशासन ने सीताराम, फूला देवी व अन्य द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को एक हफ्ते के अंदर हटाने के लिए नोटिस दी।


 विदित हो उच्च न्यायालय ने बेदखली का आदेश बीते 2017 में दिया गया था जिस पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया। वहीं अस्थाई अतिक्रमण भोला, कन्हैया, नंदू, किशोरी ने भी करकट रखकर किया है। इन लोगों को भी अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। सगड़ी तहसील दार विवेकानंद दुबे द्वारा बताया गया कि एक हफ्ते के अंदर अगर यह लोग अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो एक बार पुनः बुलडोजर लगाकर तहसील प्रशासन पोखरी की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाएगा और इन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment