Wednesday 3 January 2024

आजमगढ़ देवगांव ब्लाक प्रमुख व ग्राम पंचायत सदस्यों को तमंचे के बल पर दी धमकी सादे पन्ने पर हस्ताक्षर कराने और 1 लाख रूपया मांगने का आरोप, 2 गिरफ्तार


 आजमगढ़ देवगांव ब्लाक प्रमुख व ग्राम पंचायत सदस्यों को तमंचे के बल पर दी धमकी


सादे पन्ने पर हस्ताक्षर कराने और 1 लाख रूपया मांगने का आरोप, 2 गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव थाना में 31 दिसम्बर को ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह उर्फ सोनू पुत्र अरविन्द कुमार सिंह ग्राम चिलबिला थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ ने लिखित तहरीर दी प्रदीप और सतीश सिंह के इशारे पर राममिलन सिंह व फरीद तथा एक अज्ञात द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामसभा सिधारी धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू के पास जाकर गाली देते हुए तमंचा से धमकाते हुए कहा कि सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करो या तो 1 लाख रूपया दो तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो को अलग-अलग तरीके से धमकी दी गयी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है।


आज 3 जनवरी को सुबह करीब 7.45 बजे उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह ने उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त फरीद अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम पल्हना बाजार थाना देवगांव, राममिलन सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी ग्राम बेनूपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ वेशो नदी पुलिया ग्राम पवनी खुर्द से हिरासत में पुलिस ले लिया।

No comments:

Post a Comment