Monday 11 December 2023

आजमगढ़ सिधारी अवैध कब्जा धारक पर प्रशासन का चला हन्टर बुलडोजर से चार दीवारी व गेट को किया गया ध्वस्त


 आजमगढ़ सिधारी अवैध कब्जा धारक पर प्रशासन का चला हन्टर


बुलडोजर से चार दीवारी व गेट को किया गया ध्वस्त



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहगढ बाज़ार में रविवार को भीटा की भूमि पर चारदीवारी व गेट लगाकर अवैध कब्जा को लेकर नायब तहसीलदार व पुलिस विभाग संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलवाकर कब्जा हटवाया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। शहर कोतवाली आज़मगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला मुकेरीगंज निवासिनी चम्पा देवी पत्नी जगदीश ने विगत दिवस तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था कि शाहगढ में उसकी भूमि हैं। जिसपर आने जाने के लिए भीटा से होकर एक मात्र रास्ता था। भीटा पर चारदीवारी बनवाकर टीनशेड डालकर और गेट लगाकर अवैध कब्जा करने से प्रार्थनीय चम्पा देवी का खेत पर जाने का रास्ता बन्द हो गया था। 


जांच कर भीटा से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश उपजिलाधिकारी सदर ने दिया था। आदेश का अनुपालन करते हुए नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी व क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र कुमार के साथ पुलिस बल की टीम मौके पर पहुची और भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने के क्रम में बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा है। तो वही पीड़ित पक्ष को न्याय मिला। इस संबंध में नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी ने बताया कि दो माह पहले अवैध कब्जा धारक को कब्जा को हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था। परन्तु नोटिस का अवैध कब्जा धारक पर कोई असर नहीं रहा। इसलिए आज कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा को हटवा दिया गया।

No comments:

Post a Comment