Friday 29 December 2023

अलीगढ़ रिश्वत के आरोपी दरोगा की हुई मौत एक महीने पहले आया था जमानत पर बाहर


 अलीगढ़ रिश्वत के आरोपी दरोगा की हुई मौत


एक महीने पहले आया था जमानत पर बाहर



उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क में तैनात रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा की 27 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। दरोगा कैंसर से ग्रस्त था। मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 


रामवीरेश यादव निवासी गांव नगला हरनाथ जिला मैनपुरी पुलिस विभाग में दरोगा था। परिवार में एक बेटा व पत्नी है। वर्तमान में थाना गांधी पार्क में तैनाती थी। अगस्त में एंटी करप्शन टीम ने उसे रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया था। एक महीने पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। दरोगा कैंसर से पीड़ित था। 23 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने रामघाट रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment