Monday 18 December 2023

आगरा कातिल पत्नी, पति को दी दर्दनाक मौत फिर दो दिन तक लाश के साथ सोती रही, रोंगटे खड़े कर देगी हकीकत


 आगरा कातिल पत्नी, पति को दी दर्दनाक मौत


फिर दो दिन तक लाश के साथ सोती रही, रोंगटे खड़े कर देगी हकीकत



उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने पति को दर्दनाक मौत दी। फिर किसी को भनक तक नहीं लगने दिया। दो दिन तक घर में लाश के साथ सोती रही। हकीकत पता चली तो आसपास के लोगों के होश उड़ गए। 


मिली जानकारी के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर की है। पुलिस ने बताया कि बरहन का रहने वाला नीरज वेल्डिंग का काम करता था। वह मुस्तफा क्वार्टर में किराए पर रह रहा था। पत्नी प्रीति कुशवाहा भी साथ ही थी। सोमवार को पत्नी ने पुलिस को फोन किया। बताया कि मैंने पति की हत्या कर दी है। उसे करंट लगाकर सोते समय मार दिया है। दो दिन से घर में लाश रखी हुई है। मुझे आकर गिरफ्तार कर लो। 


इस जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि पत्नी ने अपने बयान में बताया है कि पति रोजाना शराब पीकर आता था। उससे झगड़ता था। इस वजह से वह परेशान थी। परसों रात को भी नशे में आया था। तभी उसके पैर बांध दिए। इसके बाद करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दो दिन से वह घटना को छुपाई हुई थी।

No comments:

Post a Comment