Monday 27 November 2023

आजमगढ़ जहानागंज फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव की घटना


 आजमगढ़ जहानागंज फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान


जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव की घटना

 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 8 बजे किशोरी ने अपने घर में अज्ञात कारणों से कमरे की छत के कुंडे से कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


 घटना की जब जानकारी उसकी मां को हुई तो उसने शोर मचाया। घटना के समय मृतका के पिता मनोज राय बगल में खेत में गए थे। वह भाग कर जब घर आए तो देखा कि उनकी लड़की की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मनोज राय का कहना था कि सुबह करीब साढ़े सात बजे तक उनकी पुत्री रागिनी राय झाड़ू घर में लगाई थी। इसके बाद वह खेत में चले गए। लगभग 8 बजे लड़का दौड़कर आकर घटना की सूचना दिया।

No comments:

Post a Comment