Monday 6 November 2023

गोरखपुर नाली में बहते खून ने बयां किया जघन्य हत्या की दास्तां लोगों को नहीं हो रहा यकीन


 गोरखपुर नाली में बहते खून ने बयां किया जघन्य हत्या की दास्तां



लोगों को नहीं हो रहा यकीन



उत्तर प्रदेश गोरखपुर घर में तलाकशुदा पत्नी पूनम (40) की हत्या और बचाव में आईं दो बेटियों पर हमले की घटना को देखकर ऐसा लगता है कि किसी पेशेवर अपराधी ने वारदात की हो। पति ने साक्ष्य मिटाने के लिए बड़ी ही सावधानी से फर्श पर बह रहे खून को धुल डाला था। नालियों में बह रहे खून को देख अंदाजा लगाया जा सकता था कि कितनी बेरहमी के साथ उसने पूनम की हत्या की गई होगी।


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके में कटिया बंधे के पास रहने वाला उमेश साहनी नगर निगम में कर्मचारी है। पहली पत्नी पूनम से उसका तलाक हो चुका था। पत्नी को दोनों बेटियों तनुजा साहनी (19) व अनामिका साहनी (20) व बेटे राज (10) के साथ घर से निकाल दिया था। उमेश पहले से शादीशुदा था। उसने प्रिया यादव से प्रेम विवाह किया था और मकान में उसी के साथ रहने लगा था। घटना के समय प्रिया मायके गई थी। आसपास के रहने वाले जिन लोगों ने भी खबर सुनी उसके कदम उमेश के घर की तरफ बढ़ गए थे। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर निवासी पूनम के मायके वालों को जब घटना की सूचना मिली तो पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ। फिर घटना स्थल के लिए निकल पड़े थे। मौके पर मिनटों में ही वहां भीड़ जुट चुकी थी। उमेश की हरकत से सभी हतप्रभ थे। कुछ ही देर में पुलिस अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया था।


2010 में परिवार न्यायालय में पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। इस पर कोर्ट ने पति को घर में रहने के लिए जगह देने के अलावा सात हजार रुपये प्रतिमाह खर्च देने का आदेश दिया था। लेकिन, पति ने पूनम को घर से निकाल दिया था। वह अपने मायके गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर में रहती थी। उमेश शादीशुदा था, लेकिन इसी दौरान उसका प्रेम संबंध प्रिया यादव नाम की एक युवती से हो गया। प्रिया के संपर्क में आने के बाद घर में विवाद होने लगा। इसके बाद उमेश ने पहली पत्नी पूनम को तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। फिर उसने प्रिया यादव से साथ शादी कर ली और मकान में उसी के साथ रहने लगा था। एएसपी मानुष पारीक ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पत्नी खुद ही बच्चों के साथ घर में घुस गई थी। पति आया तो उसका विवाद हो गया। पति ने पत्नी व बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई। दोनों बेटियां घायल हो गईं। दोनों को भर्ती कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment