Saturday 11 November 2023

आजमगढ़ सरायमीर घर के अन्दर युवक की संदिग्ध हालत में मौत पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में पूछताछ जारी।


 आजमगढ़ सरायमीर घर के अन्दर युवक की संदिग्ध हालत में मौत



पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में पूछताछ जारी।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर क्षेत्र के शेरवां गांव में शुक्रवार की रात घर के भीतर युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शेरवां गांव निवासी सरवन कुमार (25) मजदूरी करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बहनें अपने घर रहती हैं। पांच माह पूर्व उसकी शादी हुई। शुक्रवार की रात में दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पत्नी ने घटना की सूचना रात में ही मायके दी थी। 


शनिवार की सुबह मायके के लोग पहुंचे तो गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

No comments:

Post a Comment