Thursday 5 October 2023

लखनऊ भगोड़े सिपाही ने कागजों में खुद को मरा दिखाया नाम बदलकर यूपी पुलिस में की नौकरी


 लखनऊ भगोड़े सिपाही ने कागजों में खुद को मरा दिखाया


नाम बदलकर यूपी पुलिस में की नौकरी


लखनऊ छत्तीसगढ़ पुलिस के एक भगोड़े सिपाही ने कागजों में खुद को मरा दिखाकर नाम बदलकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया। फिर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती-2015 में चयनित हो गया और कई साल तक नौकरी करता रहा। उसने कुटुंब रजिस्टर में भी अपना नाम जोड़ा, जिससे उसने पूरा फर्जीवाड़ा किया। गोपनीय शिकायत पर जब जांच हुई तो उसका फर्जीवाड़ा सामने आया। भर्ती बोर्ड की तरफ से आरोपित पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के राया आयारखेड़ा निवासी मनोज कुमार वर्ष 2015 में सिपाही के पद पर चयनित हुआ था। वर्ष 2018 में मथुरा एसएसपी कार्यालय को एक गुमनाम शिकायती पत्र पहुंचा था, जिसमें लिखा गया था कि मनोज कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस का भगौड़ा सिपाही है।


भगौड़ा सिपाही का असली नाम सुमित कुमार है। छत्तीसगढ़ पुलिस में वह इसी नाम से भर्ती हुआ था। वहां से भागने के बाद उसने मनोज कुमार के नाम से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं पास की। फिर पुलिस भर्ती में शामिल होकर चयनित हो गया। जब विभागीय जांच हुई तो आरोप सही पाया गया। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पिछले साल उसकी भर्ती निरस्त कर दी गई। अब उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

No comments:

Post a Comment