Thursday 26 October 2023

आजमगढ़ मेहनगर पुलिस चौकी के भीतर लहराया असलहा, प्रभारी से की हाथापाई 17 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ मेहनगर पुलिस चौकी के भीतर लहराया असलहा, प्रभारी से की हाथापाई



17 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनगर पुलिस ने सिंहपुर चौकी पर चौकी प्रभारी से अभद्रता के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा ने स्थानीय थाने पर शिकायत किया कि आपसी विवाद प्रकरण में मंगलवार को चौकी पर दो पक्ष आए थे। एक पक्ष से 9 लोग तथा दूसरे पक्ष से 8 लोग आए। दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। तभी उभय पक्ष आपस में मामा भांजा की गोलबंदी करते हुए मुझसे हाथापाई करते हुये सरकारी कार्य में बाधा पहुचाने लगे। विरोध करने पर लाइसेंसी गन से प्रदर्शन करने लगे। इस तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 


बुधवार को उपनिरीक्षक राम गोपाल त्यागी आरोपी अरविन्द सिंह पुत्र रामाशंकर सिंह, हरिद्वार सिंह पुत्र स्व0 दीपचन्द सिंह, शशांक सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह, पंकज यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव, प्रशांत सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह, शिव कुमार सिंह पुत्र हरिप्रकाश सिंह, धीरेन्द्र सिंह पुत्र शम्भू सिंह, अमित सिंह पुत्र श्याम नरायन सिंह, अतुल सिंह पुत्र अवन सिंह, अभिषेक सिंह पुत्र सतीष सिंह, अकाश सिंह पुत्र इन्दल सिंह, अभिनन्दन सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र संजय सिंह, राज सिंह उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 विजय सिंह, जितेन्द्र राम पुत्र शिवसरन, संतोष कुमार पुत्र श्याम सुन्दर सिंह व प्रदीप राम पुत्र बेचू राम को सिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment