Saturday 16 September 2023

आजमगढ़ नरौली पुल के पास नदी में डूबने से महिला की मौत कुछ दिन पूर्व भी एक महिला ने की थी जान देने की कोशिश


 आजमगढ़ नरौली पुल के पास नदी में डूबने से महिला की मौत


कुछ दिन पूर्व भी एक महिला ने की थी जान देने की कोशिश


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर के नरौली के पास शनिवार की सुबह तमसा नदी में डूबने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। नरौली पुल मंदिर नदीपास शनिवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात महिला तमसा नदी में डूब रही थी।


 स्थानीय लोगों ने महिला को डूबते हुए देख लिया। किसी तरह से महिला को बाहर निकाला। महिला अचेत थी, मौके पर भीड़ जुट गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


 बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक महिला द्वारा नदी में जान देने के नियत से छलांग लगाई गई थी जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से बचा लिया गया।

No comments:

Post a Comment