Tuesday 19 September 2023

आजमगढ़ निजामाबाद सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत अलसुबह हुई घटना, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल


 आजमगढ़ निजामाबाद सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत


अलसुबह हुई घटना, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर निवासी महिला को आज सुबह सांप ने डंस लिया। महिला ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। परिजन महिला को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मनीता उम्र 26 वर्ष पत्नी राजेश निवासी ग्राम असीलपुर थाना निजामाबाद की आज सुबह करीब पांच बजे महिला जब जगी और अपना पैर नीचे रखा तो उसे कुछ काटने का एहसास हुआ। जब महिला ने नीचे देखा तो वहां सांप था। वह भागते हुए परिजनों से जाकर पूरी बात बताई। परिजन उसे आजमगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 मृतका के पास एक दुध मुहा बच्चा और एक दो साल की बच्ची है। पति रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश में रहकर काम करता है। वह एक महीना पहले ही विदेश गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बता दें कि ससुराल पक्ष मृतका का पोस्टमार्टम के कराने के पक्ष में था तो मायके वालों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही।

No comments:

Post a Comment