Saturday 16 September 2023

आजमगढ़ फरिहा मालगाड़ी की चपेट में आकर दिव्यांग की हुई मौत बीती रात घर से हो गया था गायब


 आजमगढ़ फरिहा मालगाड़ी की चपेट में आकर दिव्यांग की हुई मौत


बीती रात घर से हो गया था गायब


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन से करीब चकरोवा गांव निवासी की शव रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।


परिजनों के अनुसार मनजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से इधर-उधर चला जाता था। बीती रात खाना खाने के बाद वह सो गया। करीब 1.30 बजे रात को जब घर वालों की नींद टूटी तो वह बिस्तर पर नहीं था। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो घर से 100 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे क्षत विक्षत हालत में उसका शव पाया गया। रात करीब 1.30 बजे के करीब आजमगढ़ से शाहगंज जाने वाली मालगाड़ी गुजरी थी। ग्राम प्रधान अमरनाथ ने स्थानीय फरिहा पुलिस चौकी को सूचित किया। मौके पर फरिहा चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचे। आरपीएफ के साथ मिलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


मृतक 4 भाई, दो बहन थे। मृतक भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह दिमागी रूप से कमजोर था। उसका इलाज चक्रपानपुर पीजीआई में भी चल रहा था। पिता ओम प्रकाश फरिहा रेलवे स्टेशन के पास साइकिल पंचर की दुकान चलाते हैं।

No comments:

Post a Comment